बुलंद गोंदिया। शिवसेना की युवा शाखा शिंदे (गट) द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में किरण सालवी युवा सेना सचिव महाराष्ट्र राज्य व किरण पांडव के मार्गदर्शन में 1 से 4 अगस्त तक भारतीय डाक विभाग की विभिन्न लाभदाई योजनाओं का शिविर का आयोजन किया है।
जिसमें 1 अगस्त को मनोहर चौक में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पहले ही दिन नागरिकों द्वारा उत्तम प्रतिशत देते हुए 100 से अधिक नागरिकों द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया। ,
जिसमें मुख्य रुप से 399 में 1लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, आधार कार्ड अपडेट, सुकन्या योजना का समावेश है। 2 तारीख को इंगले चौक सिविल लाइन में,
3 अगस्त को डॉ बाबा साहब आंबेडकर चौक गोविंदपुर रोड तथा 4 अगस्त को यशोदा सभागृह के समीप पूर्व सभापति सुनील तिवारी के जनसंपर्क कार्यालय शास्त्री वार्ड में आयोजित किया गया है। ,
उपरोक्त शिविर का आयोजन युवा सेना के कार्यकर्ता ऋषभ विनोद मिश्रा, आशु मक्कड़ ,अमनदीप भाटिया, प्रीतम लिल्हारे, राजू गिल, प्रमोद रामटेककर व सहयोगियों द्वारा किया गया तथा आव्हान किया गया किविभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों द्वारा अधिक से अधिक लिया जाए।
युवा सेना शिंदे(गट) द्वारा भारतीय डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिविर आयोजित पहले दिन 100 से अधिक नागरिकों ने लिया लाभ





