बुलंद गोंदिया। विधायक विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में गोंदिया पंचायत समिती में सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में किसानो को कर्ज वितरण किये गए वितरण की जानकारी हेतु साथ ही शासन के नियम के अनुसार कर्ज वितरण किया गया है क्या नही या दिए गए लक्ष्य के मुताबिक कर्ज वितरण बैंक द्वारा किया गया है या नही इस संदर्भ में समीछा विनोद अग्रवाल द्वारा लिया गया | उसमे केवल ग्रामीण बैंक ने ही नियम के अनुसार कर्ज का वितरण किया है और अपना लक्ष्य पूर्ण किया है। किन्तु अन्य बैंको ने अपना लक्ष्य पूरा नही किया जिसपर विनोद अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की।
सरकार के नियम का उल्लंघन ना करे और किसानो का हक उन्हें दे अन्यथा की जाएगी कार्यवाही – विधायक विनोद अग्रवाल
पंचायत समिती के आयोजित सभा में नियमित कर्ज वापसी करनेवाला किसानो को भी कर्ज नही मिल पा रहा है ऐसा सेवा सहकारी के अध्यक्षनो ने बतलाया और जितने कर्ज की मांग की जा रही है उतना कर्ज नही दिया जा रहा है साथ ही जो नए सभासद है उन्हें भी कर्ज नही दिया जा रहा है ऐसी जानकारी अध्यक्षों के द्वारा दी गई | साथ ही को-ओपरेटिव बैंक के वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा खंडित लोगो को कर्ज नही दिया जाये ऐसे निर्देश दिए गए है। लेकिन सरकार का नियम है की सभी किसानो को कर्ज दिया जाये। उसके अनुसार ही कार्य किया जाये ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा अन्यथा कार्यवाही की जाएगी ऐसा कहते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी और उनपर केस भी दर्ज किये जायेगे ऐसे बोलते हुए विधायक ने नाराजगी व्यक्त की।
यदी कर्ज का वितरण नही कर पा रहे हो तो लिखित में दे
विधायक विनोद अग्रवाल नेसभा में बैंक के कर्मचारी को कहा की गोंदिया तहसील के किसानो को कर्ज प्रणाली से वंचित ना रखे तथा कर्ज वितरण का लक्ष्य पूर्ण करे और आपके पास यदि पैसे नही है तो कर्ज वितरण करने नाबार्ड पैसे देने के लिए तैयार है और विभागीय बैंक कर्ज वितरण करने के लिए मना करने पर उनपर केस दर्ज किया जाये ऐसा बोलकर गुस्से में किसानो की तकलीफ सहन नही कर पाउँगा ऐसा विधायक विनोद अग्रवाल ने क्रोधित रूप में कहा |
किसानों के प्रकरणों को सुलझाने का कार्य कर उनका तुरंत समाधान करें
ग्राम सचिव किसानो के निवेदन को स्वीकारते नही साथ ही उनके समस्याओ का निराकरण कर नही रहे है इस विषय पर चर्चा के वक्त विधायक विनोद अग्रवाल ने को-ओपरेटिव बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मेश्राम इनके साथ चर्चा की और उनको सारी समस्या से अवगत कराया और किसानो की समस्या को प्राधान्य देकर उनकी समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देस दिए लेकिन उन्होंने प्रतिसाद नही दिया जिसपर विधायक विनोद अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए डीडीआर को उनपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
30 तारीख तक कर्ज वितरण का कार्य पूर्ण करे और किसानो को परेशान ना करे अन्यथा शीघ्र आंदोलन किया जायेगा और किसानो की कर्जमाफी के विषय को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री इनसे चर्चा करने के बारे में भी कहा।
सभा में विधायक विनोद अग्रवाल, डीडीआर सोनकर, एलडीएम उदय खर्डणवीस, सभापती मुनेश रहांगडाले, भाऊराव उके , छत्रपाल तुरकर उपसभापती नीरजसिंह नागपुरे, खंड विकास अधिकारी पुराम, पंकज यादव, मोहन गौतम पृथ्वीराजसिंह नागपुरे, राजू नोतारकर, विक्की बघेले अजित टेंभरे, अंकेश येडे, कपिल राणे, मनीष वैष्णव, इत्यादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।