राज्य में विद्युत बिल बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का राज्यव्यापी आंदोलन 13 जुलाई को

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की सभा रेन बसेरा में आम आदमी पार्टी के विदर्भ कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उपरोक्त सभा में सर्वसम्मति से राज्य में सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन 13 जुलाई को करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता पर आई नयी सरकार द्वारा पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता के ऊपर विद्युत बिल की भारी बढ़ोतरी कर आर्थिक भार और बढ़ा दिया है। राज्य सरकार की इस जनविरोधी निर्णय के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा 13 जुलाई बुधवार को इस निर्णय के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए गोंदिया जिले में दोपहर 12:00 बजे शहर के जयस्तंभ चौक में उपरोक्त आंदोलन आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाएगा तथा सरकार द्वारा जनता को झूठे आश्वासन दिए गए जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब में जनता के आश्वासनों की पूर्ति कर 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली निशुल्क दे रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली में 72% जनता का विद्युत बिल 0 हो चुका है। तथा पंजाब में जनता को एक जुलाई 2022 से 300 यूनिट निशुल्क देने का आश्वासन पूर्ण किया है। किंतु महाराष्ट्र की सरकार द्वारा 2.50 रूपये प्रति यूनिट मिलने वाली बिजली को 10 से 15 प्रति यूनिट की बिक्री कर साहूकार सरकार बनी हुई है तथा इस साहुकार सरकार के विद्युत बिल बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध करना शुरू किया है। आम आदमी पार्टी ने सभी नागरिकों को आवाहन किया गया कि 13 जुलाई को जनता के हितों में किए जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राज्य सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत बिल की दरों का विरोध करें।
आयोजित सभा में जिला संयोजक उमेश दमाहे,जिला सचिव मिलन चौधरी, गोंदिया शहर अध्यक्ष करण चिचखेड़े, शहर महिला अध्यक्ष प्रमिला उईके, शहर युवा अध्यक्ष अंकुश वाखले, सचिव मिलिंद नागदेवे, कोषाध्यक्ष अशोक कुर्वे, यशवंत मेश्राम, अनामिका अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

Share Post: