बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के पार्किंग प्लाजा का लोकार्पण हुए करीब 1 माह हो चुका है किंतु अब तक शहर के नागरिकों के लिए इसे शुरू नहीं किया गया। जिस पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौधरी पूर्व सभापति शकील मंसूरी के नेतृत्व में शहर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर परिषद के मुख्य अधिकारी व प्रशासक करण चौहान को ज्ञापन देकर पार्किंग प्लाजा तत्काल शुरू कर बाजार परिसर में यातायात में राहत देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल को मुख्य अधिकारी चौहान ने आश्वासन दिया कि आगामी 3 से 4 दिनों में पार्किंग प्लाजा के संचालन की योग्य व्यवस्था कर पार्किंग प्लाजा आम नागरिकों के लिए शुरू किया जाएगा।
उपरोक्त ज्ञापन में कहा गया कि तत्कालीन विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से गोंदिया शहर सिटी पुलिस थाने के पीछे पुलिस विभाग की करीब 20000 स्क्वायर फीट भूमि व शासन से 6 करोड रुपए की निधि उपलब्ध करवाकर पार्किंग प्लाजा का निर्माण किया गया है, किंतु खेद का विषय यह है कि पार्किंग प्लाजा के संचालन हेतु बिना किसी योग्य व्यवस्था के राजनीतिक दबाव में 12 जून 2022 को आनन-फानन में वास्तु का लोकार्पण किया गया किंतु लोकार्पण के 3 सप्ताह बीत जाने के बावजूद आम नागरिकों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे नागरिकों में चर्चा चल रही है कि पार्किंग प्लाजा की स्थिति भी बिरसी विमानतल जैसी ही होंगी ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में आगे बताया गया कि 12 जुलाई 2022 को पार्किंग प्लाजा के लोकार्पण के 1 माह पूर्ण होने जा रहा है अगर नगर परिषद द्वारा समुचित व्यवस्था कर पार्किंग प्लाजा आम नागरिकों के लिए जल्द ही शुरू नहीं किया गया तो इसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।
उपरोक्त निवेदन देते समय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व सभापति शकील मंसूरी, भागवत मेश्राम, श्वेता महेंद्र पुरोहित, वेंकट पाथरू , मनोज पटनायक, अंकित जैन, पूरनलाल पाथोड़े, अमर रंगारी, राजू लिमिये, प्रवीण अग्रवाल, हितेश कोडवानी, देवेंद्र रूषे, आशीष अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, राहुल शर्मा, संजय ओकटे आदि उपस्थित थे।
पार्किंग प्लाजा का लोकार्पण हुआ अब नागरिकों के लिए करें शुरू शहर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नपा प्रशासन को ज्ञापन देकर की मांग





