अखिल भारतीय मराठा महासंग गोदिया ने किया पौधरोपण

बुलंद गोंदिया । अखिल भारतीय मराठा महासंघ गोदिया द्वारा सूर्याटोला मैं स्थित रावजी भाई समाजवादी परिसर में मंगलवार 5 जुलाई की सुबह पौधारोपण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम जिलाध्यक्ष महेंद्र तुपकर व महिला अध्यक्ष सीमा बड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें समाज के पुरुष, महिला व युवा वर्ग द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने व पौधा रोपण से लिए विशेष सहयोग दिया गया तथा इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियो के 20 से25 पौधों का रोपन किया गया तक इस अवसर पर मराठा महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में आलोक पवार(मुख्यसचीव) संतोष जाधव(सचीव) संतोष सुंरसे(उपाध्यक्ष),मोहनकाळे(सहसंयोजक) ,पंकज तूपकर(सहसंघटक) ,रमेश दलदले(वरिष्ठ मार्गदर्शक अध्यक्ष) ,चंद्रकांत वाकचौरे(वरिष्ठ मार्गदर्शक उपाध्यक्ष),डाॅ.अंकुश शेळके(वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य), शीलाताई सावंत(महिला उपाध्यक्ष) ,भावनाताई कदम(महिला मुख्यसचीव), मीनाताई तूपकर(महिला सचीव), स्वातीताई पवार(महिला सचीव),.गीतेश तूपकर(युवा सदस्य), तूषार तूपकर अरुण तूपकर, वीनोद बावणे ने विशेष सहयोग दिया।

 

Share Post: