गोंदिया जिले के 32 सहायक फौजदार पीएसआई के पद पर प्रमोशन का कर रहे इंतजार, अधिकांश सेवानिवृत्ति की कगार पर, गोंदिया जिला पुलिस विभाग की अनदेखी

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा 25 फरवरी 2022 को जारी किए गए आदेश क्रमांक पीएमएन 0821/ प्र क्र-533/पोल-5ब,दि-25/02/2022 के अनुसार पुलिस महकमे में कार्यरत सहायक फौजदार एएसआई जिन्होंने शासन के तीन पात्रता पूर्ण की है।
जिसमें पुलिस विभाग में 30 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण व 3 वर्ष एएसआई सहायक फौजदार के पद पर कार्यरत तथा ग्रेड पे 38600 लागू है ऐसे कर्मचारियों को पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) के पद पर प्रमोशन दिया जाना है, किंतु गोंदिया जिला पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस और अनदेखी कर अब तक जिले में प्रमोशन की सूची जारी नहीं की गई है।
जिसमें जिले के करीब 32 सहायक फौजदार अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं जिनमें से अधिकांश आगामी कुछ दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं किंतु इस और महकमे की अनदेखी के चलते उनमें असंतोष निर्माण हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में 25 फरवरी 2022 के पश्चात सुकाणू समिती के एडीजी संजीव कुमार सिंघल द्वारा 14 मार्च 2022 व 28 मार्च 2022 को भी संपूर्ण राज्य के लिए उपरोक्त आदेश जारी किया गया है किंतु गोंदिया जिला उपरोक्त आदेश से वंचित है ऐसा लगता है। इस संदर्भ में कुछ कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को इस संदर्भ में पूछा जाता है तो उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर कर नए आदेश आने तक प्रमोशन नहीं होने की बात कही जा रही है। जबकि उपरोक्त आदेश संपूर्ण राज्य के लिए लागू है तो क्या गोंदिया जिला महाराष्ट्र से अलग है इस पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है।
साथ ही इस संदर्भ में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है जिसके चलते पुलिस कर्मचारियों में असंतोष निर्माण हो रहा है क्योंकि इनमें से अधिकांश कर्मचारी आगामी कुछ दिनों में रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) की कगार पर पहुंच चुके हैं जिनके द्वारा यह मांग की जा रही है कि इतने वर्ष पुलिस महकमे में सेवा देने के पश्चात कम से कम सेवानिवृत्ति तो उनकी सम्मान पूर्वक हो हालांकि इस इस पदोन्नति में उनके के वेतन में बढ़ोतरी नहीं होंगी किंतु एक सम्मान का पद उन्हें प्राप्त हो जाएगा जिससे आगामी कुछ दिनों तक इस पद पर कार्य कर सकेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों के दरबार में जल्द ही पहुंचेंगे फौजदार
गोंदिया जिले में करीब 32 सहायक फौजदार का प्रमोशन समय पर नहीं होने के चलते प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द ही इस संदर्भ में मिलकर अपनी इस व्यथा को सामने रखेंगे तथा उनसे मांग करेंगे कि गोंदिया जिले के लिए जल्द से जल्द प्रमोशन का आदेश जारी किया जाए।
                                   मुख्यमंत्री ठाकरे ने की थी घोषणा
महाराष्ट्र राज्य में सहायक फौजदारको प्रमोशन देने के संदर्भ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा घोषणा कर पुलिसकर्मियों को एक उपहार दिया था। जिसके पश्चात गृह मंत्रालय द्वारा उपरोक्त आदेश जारी किया गया था जो संपूर्ण राज्य के लिए लागू हैं , किंतु गोंदिया जिला पुलिस प्रशासन में अब भी इसे मान्य नहीं किया जा रहा है तथा फिर से मंत्रालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह प्रश्न निर्माण हो रहा है कि क्या गोंदिया जिला महाराष्ट्र में नहीं है या गोंदिया जिले के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से आदेश जारी किए जाते हैं इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर इस गंभीर प्रश्न को जल्द से जल्द हल करें जिससे पुलिस महकमे में वर्षों से कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

                                           अन्य जिलों में हुआ प्रमोशन गोंदिया में कब
महाराष्ट्र व विदर्भ के अधिकांश जिलों में सैकड़ों कर्मचारियों का प्रमोशन हो चुका है किंतु गोंदिया जिले में अब तक नहीं हुआ है जिससे उपरोक्त कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि गोंदिया जिले में उन्हें कब प्रमोशन मिलेगा।

Share Post: