बुलंद गोंदिया। (अर्जुनी मोरगांव)- अर्जुनी मोरगांव तहसील के राजीवनगर में बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर पूर्व सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री राजकुमार बडोले के हस्ते भगवान गौतम बुद्ध व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की एक पूर्ण आकार की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत धानगाये,शारदा बडोले,नगरसेवक यशकुमार शहारे,राधेश्याम भेंडारकर, सुशील लांडे,मीना शहरे उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ोले ने अपने संभोधन में बताया कि भगवान बुद्ध का मार्ग मानव कल्याण का मार्ग है ,बुद्ध ने ज्ञान, सदाचार, करुणा, मानवता और शांति का संदेश दिया सभी को बुद्ध के धम्म का आचरण करना चाहिए। मानव कल्याण के लिए मित्रता की भावना रखते हुए एक सदाचारी रवैया होना चाहिए। क्या बौद्ध धर्म को समझने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने अभ्यास में अष्टांग मार्ग का उपयोग करता है? इस पर विचार करने का आव्हान किया । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विलास रामटेके ने किया।
पूर्व मंत्री बडोले ने राजीव नगर में किया भगवान बुद्ध और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण
