बुलंद गोंदिया। श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर गोंदिया शहर के रामनगर स्थित राम मंदिर में दोपहर 12:00 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया जिसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
उपरोक्त शोभायात्रा का आयोजन श्री राम जन्मोत्सव समिति गोंदिया व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्था के सहयोग से किया गया उपरोक्त शोभायात्रा में इस वर्ष 15 से अधिक विभिन्न धार्मिक झांकी शामिल हुई जो आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों द्वारा माथे पर तिलक, भगवा कुर्ता और पगड़ी तथा भगवा ध्वज के साथ जय जय श्री राम के जय घोष से शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया जिससे पूरा शहर भगवामय हो गया।

भव्य आतिशबाजी शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर भव्य आतिशबाजी की गई
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं वह व्यक्तियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत
श्री राम जन्मउत्सव की शोभा यात्रा का शहर के भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत कर भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन करने के साथ ही शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए शीतल पेय जल, शरबत, फल, आइसक्रीम, मैंगो शेक, मिठाईयां ,अल्पाहार आदि का वितरण किया गया।

दीपों से जगमगाया शहर
श्री राम जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर शहर के सभी स्थानों पर नागरिकों द्वारा अपने निवास स्थान व प्रतिष्ठानों के बाहर दीप प्रज्वलित किए गए जिससे पूरा शहर में दीपावली जैसा वातावरण निर्माण हो गया

शहर भाजपा द्वारा गोरेलाल चौक पर भव्य स्वागत
श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का के शहर के हृदय स्थल गोरे लाल चौक में पहुंचने पर गोंदिया शहर भाजपा द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर प्रभु श्री राम का पूजन अर्चन कर शोभायात्रा में शामिल सभी राम भक्तों को शरबत वितरण किया गया इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलंनका ,भाजपा कार्यकर्ता अभय अग्रवाल, शंभू शरण सिंह ठाकुर, संजय मुरकुटे, चंदनकर, जयंत शुक्ला, निर्मला, मिश्रा रीता बागड़े सहित बड़ी संख्या में गोंदिया शहर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जागृति सेवा मंडल रेल टोली द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा में शामिल भक्तों को शरबत का वितरण किया गया







