महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ पुलिस का संयुक्त अभियान नक्सली साहित्य व हथियार बरामद

बुलंद गोंदिया। नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा गोंदिया के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक देवरी अतुल कुलकर्णी, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी. श्रवन व उपविभागीय पोलीस अधिकारी खैरागढ़ जी.सी पति के मार्गदर्शन में उपरोक्त अभियान 24 नवंबर को चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपरोक्त अभियान के दल को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। जिसमें गोंदिया से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र भंडारकर बोरतलाव थाना से निरीक्षक अब्दुल समीर गातापार से उपनिरीक्षक जितेंद्र डेहरिया की संयुक्त टीम छत्तीसगढ़ के गातापार के कैंप मलेदा अंतर्गत ग्राम कोहाबहारा, घोड़ापाठ जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान 1:30 के दौरान एक प्लास्टिक के ड्रम के अंदर 1 नग भरमार बंदूक का बैरल, 1 नग एचपी ग्रेनेड का आउटर कवर, इलेक्ट्रिक वायर 5 बंडल, 1 नग सोलर प्लेट छोटा, 23 नग बैटरी, 24 टार्च, स्विच, सेलोटेप, चाकू, एवं कनवर्टर बॉक्स नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखा गया था जिसे दल द्वारा बरामद किया गया उपरोक्त अभियान में गोंदिया से दल प्रमुख सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र भंडारकर, बी.डी.एस से मनोज मेंडे, कोमल पुरी,रमेश येडे, रीना चौहान बोरतलाव से अब्दुल समीर व गोंदिया जिला पुलिस बल देवरी कैंप तथा छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल आइटीबीपी, बीडीएस की टीम तथा गोंदिया व राजनांदगांव पुलिस के संयुक्त दल द्वारा किया गया।

Share Post: