गोंदिया जिले में पदवीधर चुनाव के लिए 25 मतदान केंद्रों पर 16934 मतदाता करेंगे मतदान

बुलंद गोंदिया। नागपुर विभाग पदवीधर मतदार संघ का चुनाव 1 दिसंबर 2020 को होगा जिसके लिए गोंदिया जिले में 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 11330 पुरुष 5604 महिलाएं इस प्रकार 16934 मतदाता मतदान करेंगे। जिसके लिए 102 अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। उपरोक्त चुनाव के लिए गोंदिया तहसील में 9 मतदान केंद्र, तिरोड़ा तहसील में 4 मतदान केंद्र, आमगांव तहसील में 2 मतदान केंद्र, गोरेगांव तहसील में 2 मतदान केंद्र, सालेकसा तहसील में 1 मतदान केंद्र, सड़क अर्जुनी तहसील में 2 मतदान केंद्र, देवरी तहसील में 2 मतदान केंद्र, अर्जुनी मोरगांव तहसील में 3 मतदान केंद्र, बनाए गए हैं। जिसमें से 23 मतदान केंद्र तहसील कार्यालयों में 2 मतदान केंद्र जिला परिषद शालाओं में रखे गए हैं। जिसमें गोंदिया तहसील के दवनीवाडा में मतदान केंद्र क्रमांक 164, अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांव बांध के मतदान केंद्र क्रमांक 172 का समावेश है। इसके साथ ही चुनावी आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए 8 तहसीलों में 8 फ्लाइंग पथक नजर रखेंगे।

Share Post: