ऑनलाइन समीक्षा सभा में अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
बुलंद गोंदिया। जिले के पालक मंत्री अनिल देशमुख द्वारा 23 नवंबर को ऑनलाइन समीक्षा सभा लेकर जिले के धान खरीदी केंद्र 25 नवंबर तक शुरू करने के कड़े निर्देश देने के साथ ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि दीपावली होने के बावजूद अब तक धान खरीदी केंद्र शुरू किए नहीं गए। जिले में 28 अक्टूबर को जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 70 व आदिवासी विकास महामंडल केंद्र के 44 धान खरीदी केंद्रों को शासन द्वारा मंजूरी दी गई है ।लेकिन 22 नवंबर तक जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 41 केंद्रों में 21 हजार क्विंटल तथा आदिवासी विकास महामंडल के 3 केंद्रों पर 2 हजार क्विंटल धान की खरीदी ही हुई है। जिसके चलते किसानों का धान बिना खरीदें पड़ा हुआ है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 28 नवंबर को पालक मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल साथ में गोंदिया जिले में आकर केंद्रों के माध्यम से कितनी खरीदी हुई इसकी समीक्षा सभा लेंगे इसका निर्देश भी अधिकारियों को दिया साथ ही नए केंद्रों को मंजूरी मिलने के लिए विभाग द्वारा जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजा जाए ऐसा निर्देश दिया। आयोजित समीक्षा सभा में जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा, जिला आपूर्ति अधिकारी देवराम वानखेडे, जिला मार्केटिंग अधिकारी भारत भूषण पाटील, आदिवासी विकास महामंडल के प्रादेशिक व्यवस्थापक अविनाश राठौड़, अतुल नेरकर, उपस्थित थे।
धान खरीदी केंद्र जल्द शुरू करने पालक मंत्री अनिल देशमुख ने दिए कड़े निर्देश






