बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संघटना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल को आज 4 दिन हो गये है, जिसके चलते राजस्व विभाग के सभी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है।
हड़ताल के दौरान जिला कार्यकारिणी द्वारा जिले के प्रत्येक तहसीलों में हड़ताली कर्मचारियों से भेंट देकर चल रही हड़ताल के संदर्भ में नियोजन व समीक्षा ली गई है तथा गोंदिया जिले में सभी राजस्व कर्मचारी शत-प्रतिशत हड़ताल में शामिल है, जिससे सभी प्रकार के राजस्व विभाग के कार्य बाधित हो गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप किसानों विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के चलते राज्य सरकार द्वारा इस संदर्भ में पहल की है तथा 7 अप्रैल को संघटना के पदाधिकारियों के साथ मंत्रालय में चर्चा के लिए भी बुलाया गया उपरोक्त चर्चा के दौरान संघटना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा किंतु इस चर्चा के दौरान किसी भी प्रकार का समाधान कारक निर्णय नहीं लिया गया इस दौरान सिर्फ आश्वासन ही दिए गए जिसके चलते राजस्व कर्मचारी संगठन द्वारा चल रही हड़ताल वापस लेने के लिए तैयार नहीं है तथा आगे उपरोक्त हड़ताल और अधिक कड़े रूप में ली जाएंगी ऐसी चेतावनी राजस्व कर्मचारी संगठन द्वारा दी गई है।
राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी 4 दिन से शासकीय कार्यालयों के कार्य ठप मांगे पूरी ना होने तक चलती रहेंगी हड़ताल संघटना ने दी चेतावनी
