शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये,शहर भाजपा ने सौंपा मुख्याधिकारी को ज्ञापन ,शहर अध्यक्ष सुनिल केलनका ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में अनेक प्रकार की समस्याओं को लेकर आम जनता में रोष बढ़ता चला जा रहा है, जिसके चलते गोंदिया शहर भाजपा के अध्यक्ष सुनिल केलनका के नेतृत्व में गोंदिया नगर परिषद के मुख्य अधिकारी एक ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष सुनिल केलनका ने बताया कि गोंदिया जगह जगह कचरे के ढेर के साथ नियमित साफ सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढऩे के साथ ही बिमारियों का खतरा बढ़ रहा है, तो वहीं शहर में अनेक स्थानों पर गति अवरोधक बना दिये जाने के कारण विशेषकर रात्रि में दुर्घटनाएं अधिक बढ़ रही है,इसे रेडियम द्वारा तुरंत चिन्हीत किया जाए। अनेक स्थानों पर भूमिगत गटार योजना के कार्य शुरु होने के कारण खुदाई करने के बाद ठेकेदारों द्वारा स्थान को समतल नहीं किया गया, जिसके कारण भी दुर्घटनाएं हो रही है, ,तो वहीं भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही जलसंकट की स्थितियां पैदा हो गई है, तथा माताटोली पंप हाऊस स्थित दो बोरवेल हैं जिसमें से पानी नहीं आ रहा है। केलनका ने कहा कि यदि शीघ्र ही गोंदिया नगर परिषद द्वारा व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो भाजपा शहर द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका के साथ प्रमुख रुप से महामंत्री मुकेश चन्ने, महामंत्री मनोज पटनायक, महामंत्री अंकित जैन, अशोक जय सिंघानी, गोल्डी गावंडे, सतीश मेश्राम, मनीष पोपट, राकेश अग्रवाल, सचिन शेन्द्रे ये सब उपस्थित थे।

Share Post: