बुलंद गोंदिया। गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होगा इमारत के निर्माण के लिए केंद्र शासन की एचएससीसी लिमिटेड कंपनी की नियुक्ति की गई है, तथा आयुक्त वैद्यकीय शिक्षण तथा संशोधन संचनालय द्वारा गोंदिया की शासकीय शासकीय मेडिकल कॉलेज की इमारत के निर्माण
हेतु पहले चरण में 68.90 करोड रुपए की निधि सांसद प्रफुल पटेल के निवेदन पर मंजूर की है तथा इस संदर्भ में राज्य के वैद्यकीय शिक्षा व औषधि द्रव्य विभाग द्वारा 24 मार्च को पत्र जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया में शासकीय मेडिकल कॉलेज मंजूर 7 से 8 वर्ष पूर्व हुआ था तथा वर्तमान में 5 साल की मेडिकल पढ़ाई भी विद्यार्थियों द्वारा लगभग पूर्ण कर ली गई है, किंतु अब तक मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण कार्य नहीं हुआ था इमारत के निर्माण कार्य के लिए शहर के कुड़वा परिसर में भूमि भी आरक्षित की गई थी उपरोक्त निर्माण कार्य के लिए 441 करोड 61लाख की निधि शासन द्वारा 1 वर्ष पूर्व मंजूर किया है । किंतु इमारत का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया था जिसके परिणाम स्वरूप मेडिकल कॉलेज का कार्यभार गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय केटीएस व महिला चिकित्सालय बाई गंगाबाई चिकित्सालय की इमारत में शुरू है ।जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में कार्य करने वाले डॉक्टर व विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था साथ ही विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व अन्य गंभीर समस्या सामने आ रही थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा राज्य के वैद्यकीय शिक्षण मंत्री अमित देशमुख से चर्चा कर मेडिकल कॉलेज की इमारत के निर्माण कार्य के लिए एजेंसी नियुक्त कर तत्काल कार्य शुरू करने के संदर्भ में चर्चा की थी इस पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के वैद्यकीय शिक्षण व औषधि द्रव्य विभाग द्वारा 24 मार्च को मेडिकल कॉलेज की इमारत का निर्माण करने के लिए केंद्र शासन की एच एस सी सी लिमिटेड कंपनी की नियुक्ति की है जिसके चलते अब इमारत का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।






