कृत्रिम हाथ का निशुल्क कैंप रविवार 27 मार्च को अग्रेसन भवन गोंदिया में लायंस क्लब भोजन सेवा, लायंस क्लब गोंदिया, लायंस क्लब गोंदिया सीनियर, लायंस क्लब गोंदिया मिडटाउन, हरि कृष्णा फाउंडेशन व घर की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होंगा

बुलंद गोंदिया। कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाने का कैंप लायंस क्लब भोजन सेवा, लायंस क्लब गोंदिया, लायंस क्लब गोंदिया सीनियर, लायंस क्लब गोंदिया मिडटाउन, हरि कृष्णा फाउंडेशन व घर की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 27 मार्च 2022 को अग्रेसन भवन गोंदिया में आयोजित किया गया है।उपरोक्त शिविर में जिन लोगों के हाथ कोहनी से नीचे कटे हुए हैं ऐसे लोगों को अमेरिका में बना ln4 हाथ लगाया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में कल्पेश जी, डॉक्टर PMJF राजा मुधोजी भोसले, MJF शैलेश बागला, सुधीर बजाज, श्रीमती सोनू भाटिया, दिनकर ठोसरे SDPO गोंदिया, संदीप खंडेलवाल ,जयेश रामादे आदि उपस्थित रहेंगे।
विशेष यह है कि यह हाथ लगाने के बाद वह दिव्यांग व्यक्ति बहुत से कार्य कर सकता है जैसे लिखना, चम्मच पकड़ कर खाना खाना, बाइक, कार या साइकिल चलाना, घरेलू कार्य, समान उठाना वह मजदूरी करना जैसे और भी बहुत कुछ कार्य है । जिसकी अनुमानित निर्माण कीमत 15000 है जो इस कैंप में बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा तथा या हाथ हरि कृष्णा फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा वह इसके लिए किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नहीं करना पड़ता है । यह हाथ घड़ी की तरह सहजता से कभी भी लगाया व खोला जा सकता है ।
उपरोक्त शिविर का लाभ लेने का आव्हान ला सुनीता कालूराम अग्रवाल, ला ज्योति मनोज डोहरे, ला कोमल विवेक अरोरा, ला बसंत अग्रवाल, ला हुकुमचंद अग्रवाल ,ला हेमंत खंडेलवाल, ला सृष्टि अग्रवाल, ला मनोज दुर्गानी ,ला स्नेहा प्रतिक कदम, ला रीना प्रहलाद सार्वे ,ला डाली मदान,ला संतोष कायते ने किया है।

Share Post: