बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले वासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में 13 मार्च से गोंदिया के बिरसी विमानतल से फ्लाईबिग निजी एयरलाइंस के माध्यम से यात्री विमान सेवा शुरू की गई थी लेकिन मात्र 11 दिनों में ही उपरोक्त विमान सेवा को ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें 4 दिन विमान को हैदराबाद से गोंदिया इंदौर सेवा के दौरान मौसम खराब होने का हवाला देते हुए उतरने ही नहीं दिया गया वही आज गुरुवार 24 मार्च को दोपहर 1:30 बजे तक मौसम खराब होने की जानकारी देकर यात्री विमान इंदौर नहीं जा सका जिससे करीब 25 यात्री बिना इंदौर की यात्रा किए बैरंग लौटे।
गौरतलब है कि गोंदिया के बिरसी विमानतल के निर्माण के पश्चात पहली बार जिले वासियों को एक बड़ी सौगात के रूप में 13 मार्च 2022 से यात्री विमान सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था जिसके लिए इंदौर से नागरिक उड्डयन मंत्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा झंडी दिखाकर विमान सेवा शुरू की गई थी लेकिन विमान सेवा के शुरू हुए 11 दिन में ही यात्री विमान सेवा को ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया एयरपोर्ट से गोंदिया हैदराबाद वह इंदौर विमान सेवा शुरू की गई जिसमें सुबह 8:10 पर हैदराबाद से गोंदिया आने वाला विमान 8:35 पर इंदौर के लिए उड़ान भरता है तथा इंदौर से 10:20 पर उड़ान भर कर 11:35 पर गोंदिया पहुंचता है जो फिर यहां से हैदराबाद के लिए उड़ान भरता है लेकिन अब तक चार बार हैदराबाद से गोंदिया आने वाला विमान को जो सुबह 8:00 बजे के करीब पहुंचता है जिसे बिरसी एयरपोर्ट का मौसम साफ नहीं होने का कारण बताते हुए उतरने नहीं दिया जिससे गोंदिया के आसमान पर घंटों चक्कर लगाने के पश्चात यात्री विमान इंदौर रवाना हुआ इस कारण हैदराबाद से गोंदिया आने वाले यात्री समय पर गोंदिया एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके तथा उन्हें इंदौर से गोंदिया आने वाले यात्रियों के साथ फिर से आना पड़ा उल्लेखनीय है कि गोंदिया से विमान सेवा शुरू होने के पश्चात हैदराबाद वह इंदौर से अन्य शहरों के लिए संपर्क उड़ान का साधन उपलब्ध कराया गया था लेकिन घंटों यात्री सेवा बाधित होने से वह यात्री अपने अन्य शहरों के लिए समय पर फ्लाइट नहीं पकड़ सके जिससे अनेक यात्रियों की दिल्ली अहमदाबाद चेन्नई आदि शहरों की शहरों के लिए जाने वाले विमान समय पर नहीं मिले जिससे यात्रियों में भी असंतोष निर्माण हो रहा है।
इंदौर जाने वाले 25 यात्री लौटे बैरंग
बिरसी एयरपोर्ट से गुरुवार 24 मार्च को इंदौर की फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई जिससे 25 यात्री बिना यात्रा किए बैरंग लौटे जिनमें से जिन्हें फ्लाईबिग एयरलाइंस द्वारा 25 मार्च की फ्लाइट के लिए टिकट उपलब्ध कराई गई है लेकिन कुछ यात्रियों द्वारा रिफंड की मांग की गई है।
दोपहर 1:30 बजे तक के नहीं हुआ मौसम साफ
24 मार्च को इंदौर के लिए उड़ान भरने वाले फ्लाइट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक के मौसम साफ नहीं हुआ ऐसी जानकारी बिरसी एयरपोर्ट के एटीएस द्वारा दी गई जबकि आज गोंदिया का तापमान अधिक होने व मौसम खुला होने के बावजूद इस प्रकार की गलत जानकारी दिया जाना समझ से परे है जबकि एयरपोर्ट पर यात्री काफी परेशान हो रहे थे वह निजी एयरलाइंस फ्लाईबिग के कर्मचारियों द्वारा बार-बार एटीएस से निवेदन भी किया गया था कि मौसम साफ है फ्लाइट को उतरने दिया जाए किंतु फ्लाइट को उतरने नहीं दिया गया जिससे यात्री इंदौर की यात्रा गोंदिया से इंदौर जाने वाले यात्री यात्रा नहीं कर पाए वह उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ा।
गोंदिया का मौसम वर्षभर रहता है साफ
उल्लेखनीय है कि गोंदिया के बिरसी विमानतल से उड़ान अकादमी संचालित होती है जब ठंड के मौसम में भी अन्य शहरों में जबरदस्त कोहरा रहता है ऐसे समय में गोंदिया से पायलट ट्रेनिंग विमान हवा में परवाज करते हैं किंतु मार्च माह में जब गोंदिया का वातावरण पूरी तरह साफ रहता है तो क्या कारण है कि यात्री विमान सेवा के दौरान अचानक मौसम खराब हो जाता है जिससे विमान को उतरने नहीं दिया जा रहा है।
राजनीतिक षड्यंत्र की एयरपोर्ट की गलत नीति
गोंदिया से यात्री विमान सेवा फ्लाईबिग निजी एयरलाइन सेवा द्वारा शुरू की गई है किन्तु 11 दिनों में ही चार बार यात्री विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करने नहीं दिया गया जिसका कारण बताया गया कि लैंडिंग के समय बिरसी एयरपोर्ट का मौसम साफ नहीं था जिससे विमान उतर नहीं सकता यात्री विमान सेवा को परेशान करने का कहीं राजनीतिक षड्यंत्र है या फिर एयरपोर्ट पर प्रशासन की गलत नीति के कारण किया जा रहा है कि जिससे एयरलाइंस वह यात्रियों को परेशान किया जाए जिससे गोंदिया की यात्री विमान सेवा जल्द बंद हो जाए।
इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं
गोंदिया बिरसी एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम(आइएलएफ) की व्यवस्था नहीं है जिससे खराब मौसम में भी विमान उतारा नहीं जा सकता जबकि जबकि बिरसी एयरपोर्ट में सुबह से ही प्रशिक्षु विमान उड़ान भरते हैं यदि समय पर उपरोक्त सिस्टम नहीं लगाया गया तो यात्री विमान सेवा के लिए काफी हानिकारक सिद्ध होगा जिससे भविष्य में बारिश व ठंड के मौसम में यात्री विमान बिल्कुल भी उत्तर नहीं पाएंगे।
टैक्सी ऑटो की व्यवस्था नहीं
यात्री विमान सेवा तो बिरसी एयरपोर्ट से शुरू की गई है लेकिन टैक्सी ऑटो की व्यवस्था नहीं हुई है यात्रियों के आवागमन के दौरान आसपास के ऑटो चालक व टैक्सी चालकों द्वारा अनाप-शनाप भुगतान की मांग की जाती है जिसमें बिरसी से गोंदिया यात्री को छोड़ने के लिए ऑटो चालक द्वारा 2000 की मांग हो रही है जिससे गोंदिया से बालाघाट की ओर जाने वाले विमान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खानपान की व्यवस्था नहीं
बिरसी एयरपोर्ट पर जब 4 बार विमान लैंडिंग नहीं हुआ तो यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में कैंटीन की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को खाने पीने की चीज उपलब्ध नहीं हो पाई जिससे उन्हें घंटों भूखे रहकर फ्लाइट का इंतजार करना पड़ रहा है जब फ्लाईबिग एयरलाइंस के अधिकारियों से इस संदर्भ में शिकायत की गई तो उन्होंने बिरसी एयरपोर्ट के पदाधिकारियों अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन इस पर भी अब तक किसी भी प्रकार का समुचित इंतजाम नहीं हो पाया है।
यात्री विमान सेवा को ग्रहण लगता दिखाई दे रहा
गोंदिया बिरसी एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा को विभिन्न कारण बताकर निजी फ्लाईबिग एयरलाइंस को तरह-तरह से प्रताड़ित करने का साथ यात्रियों को भी हलाकान किया जा रहा है जिससे यात्री विमान सेवा को ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है।
बिरसी विमानतल के निर्देशक से नहीं हो पाया संपर्क
यात्री विमान सेवा के लिए चल रही परेशानियों के संदर्भ में जब बिरसी विमानतल के निर्देशक के वी बेजू से संपर्क किया गया तो उनका फोन कवरेज के बाहर बताए जाने के चलते संपर्क नहीं हो पाया जिससे इस संदर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।




