बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण चिकित्सालय रजेगांव में शासकीय मेडिकल कॉलेज के गोंदिया के प्रशिक्षु चिकित्सक ने डॉक्टरी पेशे को कलंकित करते हुए 22 वर्षीय महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया। उपरोक्त घटना 15 मार्च की सुबह घटित हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में रजेगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक राजस्थान सांचुर रमेश कॉलोनी निवासी वर्तमान में गोंदिया निवासी डॉ हडमक डोगराम माली उम्र 26 वर्ष द्वारा रजेगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में उपचार के लिए आने वाली 22 वर्षीय महिला मरिज के साथ दुष्कर्म किया। उपरोक्त घटना 15 मार्च की सुबह 6:30 बजे के दौरान सामने आई है। उल्लेखनीय है कि गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में रजेगांव ग्रामीण चिकित्सालय में 5 से 6 चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। उनमें से एक आरोपी चिकित्सक द्वारा चिकित्सा पेशे को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम देते हुए महिला मरीज के साथ ही दुष्कर्म किया इस घटना के पश्चात पीड़ित महिला द्वारा रावणवाड़ी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने भादवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। तथा उपरोक्त मामले की जांच रावणवाड़ी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक उद्धव डमाले द्वारा की जा रही है।






