बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर कोहमारा- देवरी के मध्य आने वाले शशीकरण घाट पर 13 मार्च की सुबह 3:00 बजे के दौरान रासायनिक केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई जिसमे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया वह घंटों यातायात बाधित रहा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय महामार्ग पर आए दिन विभिन्न प्रकार की सड़क दुर्घटना घटित होती रहती है। इसी प्रकार का एक मामला 13 मार्च की सुबह 3:00 बजे के दौरान सामने आया जिसमें कोहमारा से देवरी के मध्य स्थित शशिकरण घाट पर रासायनिक केमिकल से भरे ट्रक क्रमांक डबलु बी -23 ई 3093 जो पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था जिसमें अचानक आग लग गई। ट्रक में ज्वलनशील केमिकल होने से आग जल्द ही विकराल रूप धारण कर ली इसकी जानकारी डुग्गीपार पुलिस थाने के निरीक्षक सचिन वागड़े को मिलते ही सचिन वागड़े व महामार्ग पुलिस केंद्र के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत भूते अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके पश्चात देवरी, सड़क अर्जुनी व गोंदिया के अग्निशमन वाहनों की सहायता से आग बुझाई गई किंतु तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना के चलते महामार्ग का यातायात घंटों बाधित रहा जिस पर जले हुए ट्रक को क्रेन की सहायता से मार्ग से हटाकर यातायात शुरू किया गया। उपरोक्त मामले में पुलिस निरीक्षक सचिन वागड़े के मार्गदर्शन में पुलिस सिपाही वेंकट नागपुरे द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रासायनिक केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग जलकर हुआ खाक राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर शशिकरण घाट पर हुआ हादसा





