बोदलकसा पंछी महोत्सव 12 व 13 मार्च को पर्यटन संचालनालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार करने व गोंदिया जिले के पर्यटन स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए पर्यटन संचालनालय व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में 12 व 13 मार्च को गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले बोदलकसा पर्यटन स्थल में पंछी महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस प्रकार की जानकारी जिलाधिकारी नयना गुंडे, उपसंचालक प्रादेशिक कार्यालय नागपुर प्रशांत सवाई द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में दी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार करने के लिए संपूर्ण राज्य में पर्यटन के 20 स्थानों पर विभिन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विदर्भ में रामटेक- जिला नागपुर ,बोर वर्धा जिला तथा बोदलकसा गोंदिया जिले के पर्यटन स्थलों को पर महोत्सव का आयोजन किया गया है। जो बोदलकसा में 12 व 13 मार्च को आयोजित किया गया है।
कोरोना महामारी के खत्म होने तथा दैनिक जीवन में एक नई उमंग लाने के लिए यह पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया गया है। गोंदिया जिले का बोदलकसा यह निसर्ग पर्यटन के लिए अत्यंत रमणीय व मनोहर है ।जिसमें समीप के जंगलों में विभिन्न प्रकार के पंछी व वन्यजीवों का अधिवास है।
जिसकी जानकारी निसर्ग प्रेमी तथा पर्यटकों को प्राप्त इस उद्देश्य से पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें पंछी महोत्सव का आयोजन कर गोंदिया जिले के वनों में रहने वाले सैकड़ों पंछियों के साथ-साथ करीब ढाई सौ से अधिक प्रजाति के पंछी जो हजारों किलोमीटर का प्रवास कर गोंदिया जिले में आते हैं। उनकी भी जानकारी दी जाएंगी इसके साथ ही पंछी पर्यटन यात्रा, जंगल सफारी, सारस संवर्धन, तलाव की जैवविविधता, छायाचित्र प्रदर्शनी जिसमें प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्रकार नल्ला मुथु भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ गोंदिया जिले की लोककला नृत्य डंडार, आदिवासी लोक कला नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिक, पर्यटन प्रेमी शामिल होकर इसका लाभ ले ऐसा आवाहन जिलाधिकारी नयना गुंडे व उपसंचालक पर्यटन प्रादेशिक प्रशांत सवाई द्वारा किया गया है।
आयोजित पत्र परिषद में जिलाधिकारी नयना गुंडे, अपर जिलाधिकारी राजेश खवले, पर्यटन संचालनालय के उपसंचालक प्रादेशिक कार्यालय नागपुर प्रशांत सवाई उपस्थित थे।

Share Post: