कुरियर बॉय के रूप में घर में घुसा युवक धारदार हथियार से महिला को किया जख्मी गणेश नगर परिसर में दिनदहाड़े हुई घटना, 11 वर्षीय बेटी के साहस ने बचाई मां की जान

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गणेश नगर परिसर निवासी महावीर मोबाइल के संचालक आशीष शर्मा के घर में दोपहर 1:30 बजे के दौरान एक आरोपी युवक कुरियर बॉय के रूप में घर में प्रवेश कर सोनल आशीष शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में अब नित नए प्रकार के अपराध सामने आ रहे हैं इसी के अंतर्गत 9 मार्च बुधवार की दोपहर 1:30 बजे के दौरान महावीर मोबाइल के संचालक आशीष शर्मा के घर में एक अज्ञात युवक कूरियर बॉय के रूप में आया तथा कॉल बेल बजाने के पश्चात कहा कि तुम्हारा कुरियर आया है। आशीष शर्मा की पत्नी सोनल शर्मा द्वारा दरवाजा खोले जाने पर जबरदस्ती वह घर में प्रवेश कर लिया तथा उसका विरोध किए जाने पर धारदार हथियार निकाल कर महिला के हाथों व गर्दन पर गंभीर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया उपरोक्त मामले की शिकायत शहर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई जहां शहर पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही है।
11 वर्षीय बेटी के साहस ने बचाई मां की जान
उपरोक्त घटना के सोनल शर्मा अपने निवास स्थान में नीचे अकेली थी तथा आरोपी द्वारा जब उस पर वार किया गया तो उसकी चीख सुनकर ऊपर के मंजिल पर पढ़ाई कर रही है उसकी बेटी श्रेयांशी शर्मा उम्र 11 वर्ष द्वारा नीचे आने पर उसे खौफनाक मंजर दिखाई दिया जहां आरोपी द्वारा उसकी मां के गर्दन पर धारदार हथियार चाकू लगाकर वार करने ही वाला था कि इसी दौरान श्रेयांशी द्वारा साहस का परिचय देते हुए आरोपी के पीठ पर एक भारी बैग बंधा हुआ था जिसे खींच कर आरोपी को अपनी मां से दूर किया उसके इस साहस के चलते आरोपी हड़बड़ा गया वह घबराकर बाहर निकल पड़ा जहां शोर होने पर मोहल्ले के परिसर के लोग जमा हो गए किंतु तब तक आरोपी फरार हो चुका था। अपनी जान की परवाह ना कर अपनी मां को बचाने हथियारबंद आरोपी से भिड़ने वाली श्रेयांशी की सभी परिचितों व रिश्तेदारों द्वारा सराहना की जा रही है ।


सीसीटीवी कैमरे में कैद
आरोपी द्वारा हमला कर भागते समय उसका सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गया है। किंतु आरोपी द्वारा अपना चेहरा पूरी तरह का से ढका हुआ था तथा दुपहिया वाहन की नंबर प्लेट पर भी पट्टी लगाई गई थी तथा उसकी एक महिला सहयोगी भी वारदात स्थल के बाहर खड़ी थी जो दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए इस संदर्भ में शहर पुलिस द्वारा नागरिकों से आव्हान किया गया है कि किसी भी प्रकार की आरोपी के संदर्भ में सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाने को सूचित किया जाए।

Share Post: