अमानत में खयानत सहेली के 6 वर्षीय बच्चे को बेचा 1लाख 20 हजार में, पांच आरोपी हिरासत में

बुलंद गोंदिया। अमानत में खयानत के अनेक मामले सामने आते हैं। लेकिन गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फरियादी महिला ने अपने 6 वर्षीय पुत्र को अपनी सहेली को अमानत के रूप में सौंपा था। लेकिन उसकी सहेली ने अमानत में खयानत करते हुए 6 वर्षीय बालक को 1 लाख 20 हज़ार में बिक्री कर दिया । जिस मामले में गोंदिया शहर पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर पुलिस थाने में 28 फरवरी को फरियादी निलेश्वरी उर्फ मंजू योगेश चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी चारडी तहसील चोपड़ा जिला जलगांव जिसने अपने 6 वर्षीय बच्चे को दिसंबर 2020 दिनांक 20 फरवरी 2020 के बीच अपने अपनी परिचित सहेली को जो बहुजन चौक कुभारे नगर निवासी को दिया था। जिसके द्वारा उपरोक्त बच्चे को छुपा कर रख तथा अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई थी ।
पुलिस द्वारा इस मामले में भादवि की धारा 363, बाल हक्क व संरक्षण अधिनियम 2015 की सहायक धारा 75, 80 ,81 के तहत दर्ज कर मामले की कढ़ाई से जांच कि जिसमें अपहरन किया गया बच्चे की तलाश पुलिस अधीक्षक विश्वकप पानसरे के मार्गदर्शन में की गई जिसमें अपहरण किए गए बच्चे की तलाशी के दौरान शहर पुलिस थाने को मिली गुप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला द्वारा आंधलगांव तहसील मोहाडी जिला भंडारा निवासी काजोल छोटेलाल भूरे उम्र 47 वर्ष को 1लाख 20 हजार में बिक्री कर दिया था।
जिसके पश्चात गोंदिया पुलिस द्वारा आधलगांव जाकर दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर वर्तमान में बच्चे की उम्र 8 वर्ष को सुरक्षित रूप से अपनी सुरक्षा में लेकर बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश कर उनके सुपुर्द किया तथा दोनों आरोपियों की जांच किए जाने पर उपरोक्त बालक की बिक्री में शामिल दलाल सुखदेव केशोराव डोये उम्र 45 वर्ष निवासी शंकरलाल गांव तहसील मोहाडी जिला भंडारा व अन्य एक महिला आरोपी के माध्यम से अपहरन करने वाले एक पुरुष एक महिला तथा दोनों आरोपी कुंभारे नगर गोंदिया को हिरासत में लिया ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी महिला निलेश्वरी उर्फ मंजू योगेश चौधरी का यह बेटा उसके पहले पति से था तथा उसकी सहेली द्वारा उसे झांसा देते हुए कहा कि उसके बच्चे का पालन-पोषण वह कर लेंगी तथा उसकी दूसरी शादी करवा दी ।शादी के 2 वर्ष पश्चात जब महिला अपने बच्चे की जानकारी लेने गोंदिया पहुंची तो आरोपी द्वारा उसे गोलमाल जवाब दिया गया जिस पर संदेह होने पर पीड़ित फरियादी महिला द्वारा मामले की शिकायत शहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी गोंदिया ताजने के मार्गदर्शन में गोंदिया शहर पुलिस थाने के निरीक्षक युवराज हांडे, पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे, सपोनी सागर पाटिल, पोहवा उईके , सुरेश टेंभरे, पोना अरविंद चौधरी, रहागडाले ,चौहान, योगेश बिसेन, पोशि विट्ठले, बारेवार, बेदक, देशमुख ,मापोसी पटोले, चापोशि उपासे तथा पो ना दीक्षित दमाहै संजय सेंडे साइबर सेल द्वारा की गई।

Share Post: