गोंदिया शहर में खुलेआम मार्गों पर पक्के अतिक्रमण प्रशासन कर रहा सिर्फ अस्थाई अतिक्रमण पर कारवाई नप के नगर रचना विभाग की कार्यप्रणाली पर लगा प्रश्न चिन्ह पुराने बस स्टैंड मार्ग पर आइल व्यापारी द्वारा मार्ग पर किया जा रहा पक्की सीढ़ी का निर्माण

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में जिसकी मर्जी जहां चाह पक्का अतिक्रमण मनमर्जी से कर लिया जाता है। क्योंकि प्रशासन द्वारा उस पर कार्यवाही नहीं की जाती जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं।इसी प्रकार का एक मामला पुराने बस स्टैंड मार्ग पर स्थित एक आईल व्यापारी द्वारा नए मकान का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी सीढ़ियां का निर्माण अतिक्रमण कर मार्ग पर किया गया है ।उपरोक्त निर्माण कार्य खुलेआम किया जा रहा है जिससे गोंदिया नगर परिषद प्रशासन व नगर रचना विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है।
हालांकि प्रशासन द्वारा शहर में अस्थाई अतिक्रमण ऊपर कार्यवाही कर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने का श्रेय लिया जा रहा है ,किंतु पक्के अतिक्रमण के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से आए दिन शहर के मार्ग गलियों में तब्दील हो रहे हैं। जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ,किंतु इसकी चिंता किसे है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर की खूबसूरती पर अतिक्रमण का बदनुमा दाग लग चुका है । जिससे शहर की सुंदरता नष्ट होने के साथ ही शहर के सभी प्रमुख मार्ग गलियों के रूप में तब्दील हो चुके हैं क्योंकि सभी प्रमुख मार्गों पर पक्के अतिक्रमण हो चुके हैं। जिन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से नए अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की कार्रवाई का डर नहीं है।
इसी के चलते गोंदिया नगर परिषद कार्यालय से कुछ ही अंतर पर पुराने बस स्टैंड मार्ग पर स्थित एक आईल व्यापारी द्वारा निर्माण किए जा रहे हैं मकान की सीढ़ियों का के लिए नगर परिषद की नाली व मार्ग पर अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण खुलेआम किया जा रहा है। क्योंकि उसे पता है कि उस पर किसी भी प्रकार की प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाएंगी ,इस संदर्भ में जब निर्माणाधीन बांधकाम पर स्थान पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त करनी चाही तो वहां पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा जानकारी देने से मना किया तथा जानकारी दी कि उपरोक्त सीढ़ी वह बांधकाम के निर्माण के लिए नगर परिषद प्रशासन से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। जिससे नगर परिषद प्रशासन के नगर रचना विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है।
नगर रचना विभाग के कार्य क्या
गोंदिया नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले नगर रचना विभाग द्वारा शहर में संबंधित निर्माण कार्य के लिए नक्शे की मंजूरी नियमानुसार दी जाती है। लेकिन गोंदिया शहर में मंजूर नक्शे के अनुसार बांधकाम हुआ कि नहीं इस पर अब तक नगर रचना विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाती।
समय-समय पर सर्वे
नगर रचना विभाग द्वारा शहर में होने वाले निर्माण कार्यों का समय-समय पर सर्वे करना अनिवार्य है,किंतु गोंदिया नगर परिषद के नगर रचना विभाग द्वारा सर्वे नहीं किया जाता है वर्तमान में नगर रचनाकार सर्वेश चॉफ़ले,रचना सहायक प्रतिक नाकाढ़े वह सौरभ कावड़े द्वारा सिर्फ कार्यालय इन कार्यवाही में ही मस्त रहते हैं। तथा नगर रचना विभाग द्वारा नक्शों की मंजूरी के लिए आने वाले नागरिकों व गुंठेवारी के तहत अकृसक के लिए आने वाले नागरिकों से सिर्फ विभिन्न नियमों का हवाला देते हुए वसूली करने में ही व्यस्त है ।
अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई
गोंदिया नगर परिषद द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से मार्गो के किनारे अस्थाई अतिक्रमण पर ही कार्रवाई की जा रही है जिसके अंतर्गत मंगलवार 8 मार्च को गांधी प्रतिमा से गोरेलाल चौक, गोरेलाल चौक से रेलवे स्टेशन श्री टॉकीज चौक तक कार्रवाई की गई है । उपरोक्त कार्रवाई मात्र खानापूर्ति ही होती है क्योंकि अतिक्रमण पर पहले दिन कार्रवाई होने के पश्चात दूसरे दिन जस की तस स्थिति निर्माण हो जाती है। किंतु प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर की कार्रवाई करने के नाम पर दिखावा ही साबित होता है। क्योंकि स्थाई अतिक्रमण पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई प्रशासन द्वारा अब तक अपने अधिकारों का उपयोग पर नहीं की गई है जब इस संदर्भ में कोई शिकायत देता है यह जानकारी देती है तो सिर्फ खानापूर्ति कर स्थाई अतिक्रमणकारियों को अभय प्रदान होता है जिससे शहर में अतिक्रमणकारियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। तथा शहर अतिक्रमित शहर बनता जा रहा है जल्द ही संभावना बनी है कि जल्द ही शहर के प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह अतिक्रमण हो जाएगा जिससे नागरिकों का भी चलना दूभर हो जाएगा।
मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई
गोंदिया शहर के नगर परिषद कार्यालय के पीछे पुराना बस स्टैंड मार्ग पर एक आईल व्यापारी द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के संदर्भ में नगर परिषद मुख्यअधिकारी द्वारा को जानकारी देने के पश्चात उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जल्द ही नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी
करण चौहान प्रशासक व मुख्यअधिकारी नगर परिषद गोंदिया

Share Post: