बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च को रविवार को साइकिलिंग कर महिला शक्ति को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा जिसमें गोंदिया की महिला जिलाधिकारी नयना गुंडे भी शामिल होंगी।
गौरतलब है कि साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा 8 मार्च महिला दिन के पूर्व 6 मार्च को एक विशेष आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें गोंदिया शहर की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी ।
साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा महिलाओं को शामिल होने का आव्हान किया गया है।
विशेष यह है कि उत्तम स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा प्रत्येक रविवार को 15 से 20 किलोमीटर की साइकिलिंग गत अनेक वर्षों से की जा रही है तथा साइकिल चलाओ स्वास्थ्य निरोग रखो का संदेश देने के उद्देश्य से 6 मार्च रविवार की सुबह 6 बजे साइकिलिंग संडे ग्रुप द्वारा गुरुद्वारा रेलटोली से साइकिलिंग शुरू की जाएंगी जिससे उपरोक्त स्थान पर जमा होने का आवाहन ग्रुप द्वारा किया गया है।
साइकिलिंग संडे ग्रुप का महिला दिवस पर विशेष उपक्रम जिलाधिकारी नयना गुंडे भी रविवार को होंगी शामिल





