भारत रत्न लता मंगेशकर को गोंदिया जिला कराते एसोसिएशन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बुलंद गोंदिया। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को गोंदिया जिला कराते एसोसिएशन ने सोमवार 7/2/2022 को जिला क्रीड़ा संकुल गोंदिया मे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
उपरोक्त कार्यक्रम विशाल सिंग ठाकुर अध्यक्ष गोंदिया जिला कराते एसोसिएशन के द्वारा रखा गया था जिसमे अहिरकर सर डी वाय. एस. पी.एंटीकरपशन, विशाल शेड़े सर धर्मदाय आयुक्त,श्री नाजुक उइके सर राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक, चेतन मानकर सर गोंदिया शहर सयोजक,व क्रीड़ा प्रशिक्षक अनिल सहारे सर, कृष्णा सर,राजेश शेंन्द्रे सर,विनेश फुंडे , तुषार जुमड़े सर, ऋतूराज यादव सर, निखिल बरबटे सर, अतुल बिसेन सर व कराते,आष्टेडु मर्दानी अखाड़ा,वालीबॉल,तलवारबाजी,एथलेटिक्स, बास्केटबॉल के खिलाड़ियों द्वारा पूर्ण आदरभाव के साथ दो मिनट का मोन धारण कर भावपूर्ण पुष्प द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस कार्यक्रम का संचालन रविना राजपूत द्वारा किया गया इस आयोजन के लिए घनश्याम राठौड़ सर गोंदिया जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी से धन्यवाद कहा गया व भारत रत्न श्री लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की l

Share Post: