रमाबाई आंबेडकर जयंती डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव समिति ने किया अभिवादन

बुलंद गोंदिया। माता रमाबाई आंबेडकर (रमाई) जयंती सोमवार 7 फरवरी को विश्व भूषण भारत रत्न परम पूज्य डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती उत्सव समिति 2022 द्वारा शासकीय विश्राम गृह में मनाई गई।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा रमाबाई आंबेडकर की फोटो को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित व बुद्ध वंदना कर माता रमाबाई को अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से तितिक्षा नरेंद्र सतदेवें छोटी रमाई की वेशभूषा में उपस्थित थी।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर समिति के अध्यक्ष डाॅ राजेंद्र वैद्य ,महासचिव नागरत्न बंसोड़, रतन वासनिक, श्याम चौरे, विलास राऊत, अमित भालेराव, कृष्णा कठाने, अमर राहुल, धीरज मेश्राम, प्रफुल्ल भालेराव, लक्ष्मीकांत दहाट, अनिल डोंगरे, प्रतीक बंसोड़, जितेंद्र सती सेवक, भूपेंद्र वैद्य, सुनील चाहन्दे, वह समाज के अन्य समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share Post: