जिलाधिकारी नयना गुंडे ने शासकीय रक्त संकलन केंद्र में किया रक्तदान
बुलंद गोंदिया। रक्तदान यह सर्वश्रेष्ठ दान है जिसके लिए युवा आगे आकर रक्तदान करें जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। शनिवार 15 जनवरी को गोंदिया की जिलाधिकारी नयना गुंडे द्वारा गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज के रक्त संकलन केंद्र में स्वयं पहुंच कर स्वेच्छा से रक्तदान किया तथा युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने के लिए आवाहन किया। जिलाधिकारी द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किए जाने पर जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर अमरीश मोहबे के हस्ते जिलाधिकारी को राज्य रक्त संक्रमण परिषद का सम्मान पत्र व डोनर कार्ड देकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान रक्त की मांग बढ़ जाती है, किंतु रक्तदान शिविरों की संख्या कम होने तथा स्कूल कॉलेज बंद होने के चलते नियमित शिविर नहीं हो रहे इसलिये जिले की युवा शक्ति 5,5 के ग्रुप में आकर रक्तदान करें। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नितिन कापसे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ अमरीश मोहबे ,रक्त संकलन अधिकारी डॉ पल्लवी गेडाम, प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी हूंबेकर, नर्सिंग स्टाफ में रिटा शिंदे, पीआरओ अनिल गोंडाने रक्त संकलन व पैरामेडिकल के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला शल्य चिकित्सक अमरीश मोहबे ने आव्हान किया कि युवा रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाये।
युवा रक्तदान के लिए आगे आकर दे जीवनदान – जिलाधिकारी नयना गुंडे






