बुलंद गोंदिया संवाददाता सालेकसा। सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत कार्यरत पांच पुलिसकर्मियों द्वारा नवंबर 2021 में शराब की अवैध तस्करी का झूठा मामला दर्ज करने से बचाने के लिए 1लाख रुपये रिश्वत के मामले में सालेकसा पुलिस थाने के 5 पुलिस कर्मचारियों को जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा निलंबित किया गया ।
गौरतलब है कि सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत कार्यरत पुलिस कर्मचारी संतोष चुटे, अशोक ढबाले, सोनवाने, चक्रे व सोनी द्वारा पानगाव/ मुंडीपार मैं नवंबर 2021 को शराब की 8 पेटी जप्त की वह उन्हें पुलिस स्टेशन में लाकर जप्त पैटियों को का पंजीयन का मामला दर्ज ना करते हुए कम शराब की पेटी दर्ज कर 6 पेटी शराब पानगांव निवासी विशाल दशरिया, दीपक बसोंने व भूषण मोहारे को सुरक्षित रखने के लिए दी जिसके दो-तीन दिन पश्चात कुछ पुलिस कर्मचारी द्वारा उनके घर पर छापामार कार्रवाई कर शराब की अवैध तस्करी करने का आरोप लगाया तथा मामला दर्ज न करने के लिए 1लाख रुपये रिश्वत की मांग की जिसके पश्चात डर के चलते युवकों द्वारा तत्काल 70000 जमा कर दिए गए तथा शेष 30000 बाद में देने कि कबूल होने के पश्चात उन्हें जाने दिया गया तथा 30000 में से 15000 विशाल ने ऑनलाइन के माध्यम से पुलिस कर्मचारी सोनी के खाते में डाली थी। इस संदर्भ में पीड़ित युवकों द्वारा पत्र परिषद लेकर इस मामले को उठाया था तथा इसकी शिकायत राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील, पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे से कर न्याय दिलाने की मांग की थी। जिसके पश्चात उपरोक्त मामले की जांच पुलिस उपविभागीय अधिकारी जालिधर नालुकुल को सौंपी गई जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे द्वारा सालेकसा पुलिस थाने में कार्यरत 5 पुलिस कर्मचारी संतोष चुटे, अशोक ढबाले ,सोनवाने, चक्रे व सोनी को निलंबित किया तथा निलंबन की इस कालावधी के दौरान उन्हें गोंदिया मुख्यालय में रहना होगा ऐसा आदेश जारी किया गया।




