ओमीक्रॉन वायरस से बड़ी चिंता, कोविड-19 नियमों का पालन बंधनकारक, लापरवाही ना करें, मास्क का करें उपयोग
बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण खत्म हो चुका है ऐसा समझते हुए नागरिकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा ऐसा जिले में दिखाई दे रहा है। किंतु अब कोरोनावायरस का नया विषाणु ओमीक्रॉन का संक्रमण पूरे विश्व में बढ़ना शुरू हो गया है ,जिसमें नागरिक लापरवाही मैं ना रहते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल के नियमों का पालन करना होगा तथा तीसरे चरण की पार्श्वभूमी पर अधिक सावधानी रखते हुए जिम्मेदारी से नियमों का पालन करने की आवश्यकता है ऐसा आवाहन जिलाधिकारी नयना गुंडे द्वारा किया गया है ।
आगे उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण खत्म हो चुका है ऐसा समझते हुए कुछ नागरिक सामाजिक अंतर का पालन नहीं कर रहे हैं तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का भी उपयोग नहीं हो रहा है यह बिल्कुल गलत है । इसके लिए नागरिकों द्वारा मास्क का उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विवाह समारोह, भीड़भाड़ वाले स्थान ,बाजार परिसर वाले स्थानों पर नागरिकों द्वारा नियमों का पालन ना कर घूमते हुए दिखाई देते हैं यह गंभीर विषय है। इस पर जल्द ही नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई शुरू की जाएंगी इसकी चेतावनी दी ।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कमी होना कोरोना संक्रमण खत्म हो चुका यह समझना भारी भूल होंगी क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है सतर्कता व सावधानी बरतना आवश्यक है तथा नागरिकों का लापरवाह होना स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है ऐसा जिला अधिकारी द्वारा कहा गया तथा कोरोना पर मात करना टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। जिन्होंने अब तक एक भी डोज नहीं लिया है उन्हें तत्काल टीका लेना आवश्यक है तथा जिनका दूसरे दोस्त का समय हो चुका है वह तत्काल अपना दूसरा डोज लगवाए जिले में टीकाकरण में 90% नागरिकों द्वारा पहला डोज लिया जा चुका है तथा दूसरे डोज का प्रमाण 63% ही है। इस संदर्भ में नागरिकों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए वर्तमान में जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अत्यंत कम है ,किंतु जिले के आसपास के तथा जिले में भी कुछ पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं इसे ध्यान देना होगा तथा आगामी कुछ दिनों तक कोविड-19 नियमो का पारण करना होगा ऐसी जानकारी उन्होंने दी तथा ओमीक्रॉन के नए विषाणु की पार्श्वभूमी पर अधिक ध्यान देना वह सतर्कता बरतना आवश्यक है।
कोरोनावायरस का खतरा नहीं है टला नियमों का करें पालन -जिलाधिकारी नयना गुंडे





