बुलंद गोंदिया। आमगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी निवासी आरोपी हेमंत लक्ष्मण डोये उम्र 23 वर्ष को नई गाड़ी के लिए पिता से पैसे नहीं मिलने के चलते आक्रोशित होकर अपने छोटे मतिमंद भाई भुवन लक्ष्मण डोये उम्र 19 वर्ष की गला घोट कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी निवासी फरियादी लक्ष्मण डोये उम्र 50 वर्ष से उसके बड़े बेटे हेमंत लक्ष्मण डोये द्वारा नई गाड़ी लेने के लिए पैसे की मांग की थी किंतु फरियादी द्वारा उसे पैसे नहीं दिए थे तथा इसका कारण यह था कि फरियादी का छोटा पुत्र भुवन लक्ष्मण डोये उम्र 19 वर्ष मतिमंद होने के चलते उसके उपचार में पैसा खर्च हो रहा था। जिसके चलते उसे जिम्मेदार मानते हुए आक्रोशित होकर आरोपी हेमंत द्वारा 16 दिसंबर की रात 9:00 बजे से दिनांक 17:12 2021 की सुबह 5:00 बजे के दौरान छोटे भाई के गले में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी वह फरियादी को जान से मारने की धमकी दी। उपरोक्त मामले में फरियादी की मौखिक शिकायत पर आमगांव पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302, 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नाड़े द्वारा की जा रही है।
नई गाड़ी के लिए पैसे नहीं मिलने पर आक्रोशित बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोटकर की हत्या





