तेज रफ्तार वाहन ने ली फिर एक नाबालिग छात्रा की बलि गोंदिया बालाघाट मार्ग पर हुआ हादसा छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत

बुलंद गोंदिया। मार्गो पर तेज गति से लापरवाही पूर्ण तरीके से बड़े वाहन चलाए जाने के चलते आए दिन दुर्घटना घटित होती है। जिसमें अनेक लोगों को अपनी जान गवा ना पड़ता है इसी के चलते गुरुवार 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे के दौरान गोंदिया- बालाघाट मार्ग पर नागरा से स्कूल की ओर साइकिल से आ रही एक नाबालिग छात्रा को चौपहिया वाहन द्वारा पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरा निवासी मृतक नाबालिग छात्रा महक फुलीचंद बांते उम्र 13 वर्ष यह बसंत नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैं कक्षा सातवीं की छात्रा थी जो गुरुवार 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे के दौरान नागरा अपने घर से स्कूल की ओर साइकिल से जा रही थी इसी दौरान बालाघाट से गोंदिया की ओर आ रहे चौपाया वाहन क्रमांक एम एच 40 एके 7173 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से चलाते हुए गोंदिया बालाघाट मार्ग पर मरारटोली के समीप पुलिया पर जबरदस्त टक्कर मार दी इस घटना में छात्रा का सिर बुरी तरह कुचल गया वह उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर उपस्थित नागरिकों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन का चालक शराब के नशे में धुत था । उल्लेखनीय है कि 2 दिनों पूर्व इसी मार्ग से लगकर निकलने वाले बायपास पर अवंती बाई चौक पर भी एक वाहन दुर्घटना में स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी महामार्ग पर बेलगाम गति से दौड़ने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का लगाम नहीं होने तथा कार्यवाही नहीं होने के चलते वाहन चालकों द्वारा अंधाधुन तेज गति से वाहन चलाए जाते हैं जिससे गंभीर दुर्घटना घटित होती रहती है ।इन मार्गों पर ग्रामीण क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन गोंदिया शहर व आसपास के स्कूलों में पढ़ने के लिए आते हैं इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर भी रोजगार के लिए गोंदिया में आते हैं जिसके चलते इस प्रकार की घटना आए दिन घटित होती है इस पर किस प्रकार लगाम लगाया जाए यह प्रश्नचिन्ह हमेशा बना रहता है।

Share Post: