नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला परिसर लिए 7, पंचायत समिति के 9 आवेदन हुए दाखिल

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार 3 दिसंबर को 7 आवेदन जिला परिषद के लिए व 9 आवेदन पंचायत समिति के लिए दाखिल हुए। जिसमें गोंदिया तहसील के अंतर्गत जिला परिषद के लिए 2, सालेकसा 1, तिरोड़ा 2, देवरी 1 व अर्जुनी मोरगांव 1 का समावेश है। वहीं पंचायत समिति के लिए गोंदिया तहसील 4 ,तिरोड़ा 2, अर्जुनी मोरगांव 3 आवेदन उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आवेदन के लिए अब मात्र 2 दिन ही शेष है। क्योंकि रविवार को शासकीय अवकाश होने से उम्मीदवारों द्वारा अब आवेदन शनिवार व सोमवार को ही दाखिल किए जा सकेंगे उपरोक्त चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन ऑनलाइन भरना है। जिसमें अधिकांश उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है तथा अब तक किसी भी राष्ट्रीय दल द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है जिससे संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को ही सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

Share Post: