बुलंद गोंदिया। तिरोड़ा तहसील की धापेवाडा उपसा सिंचाई योजना किसानों के लिए वरदान है। जिसके अंतर्गत लाभ क्षेत्र में 27 ग्रामों जिसमें 29 हजार हेक्टर जमीन को सिंचाई का लाभ होता है। वर्तमान परिस्थिति में खरीफ मौसम के दौरान पर्यावरण द्वारा समय पर साथ न दिए जाने के चलते उपसा सिंचाई योजना महत्वपूर्ण हो चुकी है। जिसके चलते किसानों को आवश्यकता होने पर फसल के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। किंतु शासन की गलत नीति के चलते लोडसेडिंग के कारण किसान संकट में आ चुका है। वर्तमान परिस्थिति में धान की फसल के लिए एक पानी की आवश्यकता है। लेकिन लोडशैडिंग के कारण धापेवाडा उपसा सिंचाई योजना के द्वारा पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यदि पानी किसानों को समय पर नहीं मिला तो उसका विपरीत परिणाम धान उत्पादन पर होंगा। वर्तमान समय में धापेवाडा उपसा सिंचाई योजना से पानी तो छोड़ा जाता है, किंतु महावितरण द्वारा सिर्फ 9 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है इस कारण अंतिम क्षेत्र तक किसानों को खेती के लिए पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे किसानों में शासन के प्रति आक्रोश की भावना निर्माण हो गई है। किसानों की फसल के लिए नियमित पानी मिले इस कारण धापेवाडा उपसा सिंचाई योजना के लिए कम से कम 10 दिनों तक लोडसेडिंग बंद करने की मांग तिरोड़ा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय राहंगडाले द्वारा महावितरण से की है तथा इस संदर्भ में जल्द से जल्द हल निकालने का आदेश महावितरण को दिया है अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
धापेवाडा उपसा सिंचन योजना का पानी किसानों को मिलने के लिए करे लोडसेडिंग बंद- विधायक विजय राहंगडाले






