बुलंद गोंदिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गोंदिया के मुस्लिम माइनॉरिटी ट्रस्ट व मुस्लिम इस्तेमाई शादी कमेटी द्वारा गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय केटीएस में भोजन वितरण का आम लंगर तथा दूध व शरबत वितरित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को भोजन शरबत व दूध दिया गया। आयोजित लंगर के अवसर पर खालसा लंगर समिति के सदस्य व नप गटनेता घनश्याम पानतवने व अन्य सहयोगी पार्षदों द्वारा मुस्लिम माइनॉरिटी ट्रस्ट का स्वागत किया गया तथा इस अवसर पर कोविड-19 मौका पालन किया गया तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जिनका मुस्लिम माइनॉरिटी ट्रस्ट व मुस्लिम इस्तेमाई शादी कमेटी द्वारा शुक्रिया अदा किया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में ट्रस्ट तथा शादी कमेटी के सदर (अध्यक्ष) सैयद असलम अली,इफ्तिखार खान, अहमद मनिहार, बशीरुद्दीन कादरी, लतीफ भाई, जहांगीर सिद्दीकी, शकील जाजम,हफीज भाई, काजी साहब, हुसैन शेख, बबलू बैग, अकरम शेख ,जाकिर भाई ,सहीम भाई, रज्जाक भाई, शादाब भाई, मुस्ताक भाई, सलाउद्दीन तिगाला ,सलमान, बंटी, नईम खान व ट्रस्ट और शादी कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम माइनॉरिटी ट्रस्ट का केटीएस में आम लंगर आयोजित






