नरेंद्र चांदवानी बेकरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला बेकर्स एसोसिएशन की सभा होटल प्रीमीयर में आयोजित की गई थी। जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए नरेंद्र चांदवानी का जिला अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया तथा उपाध्यक्ष शंकर राघानी, सचिव संजय लालवानी व कोषाध्यक्ष नवीन जैन का चयन हुआ। इस अवसर पर सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा डीजल व सभी प्रकार के कच्चे माल की बढ़ती हुई कीमतों पर चिंता व्यक्त की तथा इस परिस्थिति में बेकरी व्यवसाय अनेक संकटों से जूझ रहा है। जिससे बेकरी व्यवसाय पर संकट मंडराने लगा है। इसके लिए सभी बेकरी व्यवसायियों द्वारा एकजुट होकर इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया है। आयोजित सभा में नरेंद्र चांदवानी, नवीन जैन, शंकर राघानी, संजय लालवानी, राजकुमार चांदवानी, सुनील सुंदरानी, मंगेश दादूरिया, अरुण दादूरिया, मंगाराम चांदवानी, अब्दुल रहमान, प्रकाश चांदवानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संजय लालवानी ने व्यक्त किया।

Share Post: