बुलंद गोंदिया।( संवाददाता देवरी)- देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डोंगरगांव में महिला सरपंच के पति द्वारा ग्राम पंचायत की इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन उपरोक्त निर्माण कार्य घटिया होने के चलते ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध कर कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब है कि महिला सरपंच के कार्यों में उसके पति या परिजनों के हस्तक्षेप पर शासन का एक बड़ा निर्णय है किंतु देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगरगांव ग्राम पंचायत में महिला सरपंच के पति का हस्तक्षेप खुलेआम होने के साथ ही शासकीय कार्य भी कर रहा है। निर्माण कार्य घटिया स्तर का होने पर ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध कर कार्यवाही की मांग भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017-2018 मैं 14 वें वित्त आयोग द्वारा ग्राम पंचायत इमारत के निर्माण कार्य के लिए 5 लाख की निधि मंजूर हुई थी। उपरोक्त ग्राम पंचायत इमारत का निर्माण कार्य सरपंच के पति द्वारा शुरू किया गया किंतु कार्य घटिया दर्जे का होने के चलते गांव के नागरिकों द्वारा कार्य बंद करवाया गया था तथा उपरोक्त कार्य बीच में ही आधा होने की जानकारी है ।तथा ग्राम सेवक द्वारा दी गई जानकारी से प्राप्त हुआ है की उपरोक्त कार्य का 2 लाख रुपये का का बिल भी निकाला गया है। लेकिन फिर से सितंबर 2021 में सरपंच के पति द्वारा ग्राम पंचायत व सभासदों तथा ग्रामीणों को जानकारी न देते हुए फिर से कार्य शुरू किया गया है इस संदर्भ में ग्राम पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर कार्य कैसे शुरू किया है तो सरपंच पति द्वारा धमकी देकर गाली गलौज किए जाने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। इस पर ग्रामीणों द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग का पत्र भी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया है।
पत्नी सरपंच, कामकाज करते पति
गोंदिया जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में पत्नी सरपंच होने पर उसके पूरे कामकाज पति व परिजनों द्वारा किए जाने का नजारा दिखाई देता है। डोंगरगांव ग्राम पंचायत में भी इसी प्रकार का मामला सामने आ रहा है जहां सरपंच पति द्वारा नागरिकों से विवाद कर गाली गलौज भी की जाती है उपरोक्त संदर्भ में ग्राम पंचायत अधिकारी महिला सरपंच व उसके पति पर स्थानीय गट विकास अधिकारी व जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है इस और नजर लगी हुई है।
इंजीनियर ही दे सकते जानकारी
वर्ष 2017-2018 मैं 14 वे वित्त आयोग के माध्यम से इमारत का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है तथा ने घटिया कार्य के संदर्भ में इंजीनियर ही जानकारी दे सकते हैं।
– एन जी राठौड़ ग्राम सेवक ग्राम पंचायत डोंगरगांव।
तुम्हें जो करना है करें
ग्राम पंचायत इमारत का निर्माण कार्य शुरू होने पर महिला सरपंच से पूछे जाने पर सर्प सरपंच के पति द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग कर कहा गया कि तुम्हें जो करना है वह तुम करो मेरा कुछ नहीं हो सकता जिसके चलते संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कर दोषी सरपंच वह पति पर कार्रवाई की जाए
-कोमेंद्र मेडे ग्राम निवासी।
सरपंच ने जबरदस्ती कार्य शुरू किया
इमारत निर्माण कार्य के संदर्भ में उप सरपंच व सदस्यों को जानकारी ना देकर सरपंच व ग्रामसेवक द्वारा कार्य शुरू किया गया है। तथा उपरोक्त इमारत का निर्माण कार्य घटिया स्तर का होने के चलते दो बार रोका गया था परंतु सरपंच द्वारा फिर से जबरन कार्य शुरू किया गया है।
-रमेश मडावी उपसरपंच डोंगरगांव।




