चुर्डी सामुहिक नरसंहार रहस्य बढ़ हत्यारा कौन है ?

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले सहित विदर्भ को झकझोर देने वाले तिरोड़ा तहसील के गांव चुर्डी में हुए नरसंहार में पुलिस के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है । आखिर हत्यारा बाहर का था या घर का ? रेवचंद बिसेन व उसकी पत्नी मालता बिसेन उनके दो बच्चे पूर्णिमा और तेजस चारों के शव मिलने से गोंदिया जिले में हड़कंप मच गया था।
उल्लेखनीय है की मालता , पूर्णिमा और तेजस को लोहे की भारी वस्तु से वॉर कर अमानवीय रूप से हत्या की गयी । रेवचंद के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे । हालांकि उनके कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने हत्याकांड के दोषियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की तलाश में लाए गए कुत्ते घर में ही घूमते रहे, फिर उन्होंने रेवचंद के शरीर को देखा और भौंकने लगे।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि चारों शवों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि तीन की मौत गंभीर चोटों से और रेवचंद की मौत गला घोंटने से हुई। रेवचंद के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। तो क्या रेवचंद ने पहले तीनो को मारकर की आत्महत्या? ऐसा ही सवाल पुलिस के सामने निर्माण हुआ है।
घर में लूटपाट के कोई निशान नहीं जल्दबाजी के कोई संकेत नहीं हैं। तो इस नरसंहार के पीछे कातिल कौन है? इंडोर या आउटडोर। यह सवाल पुलिस के सामने है। फिलहाल उस दिशा में जांच चल रही है। इसलिए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.
जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पनसारे ने घटनास्थल का दौरा किया। उस वक्त उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. हालांकि उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
घटनास्थल की समग्र स्थिति, कुत्ते से मिले सिग्नल और मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए हत्यारा बाहर का नहीं लग रहा है. हालांकि पुलिस हर तरफ से जांच कर रही है। उचित और ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद ही आरोपी के नाम सामने आ पाएंगे ।
तिरोड़ा पुलिस निरीक्षक योगेश पारधी ने कहा कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक कुछ भी ठोस नहीं कहा जा सकता है।
घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्व पनसारे मौके पर पहुंचे। उप विभागीय पुलिस पदाधिकारी नितिन यादव, थानेदार योगेश पारधी, सहायक पुलिस निरीक्षक ईश्वर हनवते , अभिजीत जोगंडद, पुलिस उपनिरीक्षक राधा लाटे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस अजीबोगरीब घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया। पहली नजर में इस तरह की ऑनर किलिंग नजर आ रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेवचंद बिसेन ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर आत्महत्या की होगी. तिरोड़ा पुलिस घटना की हर तरफ से जांच कर रही है।

Share Post: