बांधों से छोड़ा जा रहा पानी वैनगंगा व बाघ नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना,सतर्कता बरतने की चेतावनी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गत दिनों से हो रही निरंतर बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। साथ ही अधिकांश बांधों का जलस्तर भी बढ़ जाने से उनका पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण वैनगंगा व बाघ नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नदी किनारे निवास करने वाले ग्रामीणों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी। महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सीमा के राजेगांव की छोटी पुलिया डूबी जिले के बांधों से पानी छोड़े जाने के चलते बाघ नदी का जलस्तर बढ़ चुका है। जिसके चलते महाराष्ट्र मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित राजेगांव की पुरानी छोटी पुलिया के ऊपर से पानी का प्रवाह 1 मीटर बह रहा है।
 आपदा प्रबंधन ने जारी की चेतावनी
जिला आपदा प्रबंधन द्वारा चेतावनी जारी कर कहा गया है कि बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियों का जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है। इस कारण देवरी, सालेकसा, आमगांव एवं गोंदिया तहसील में नदी किनारे के गांव के नागरिक सावधानी व सतर्कता बरतें।
  संजय सरोवर के गेट खोले जाने की संभावना
मध्य प्रदेश के जिला सिवनी में स्थित संजय सरोवर बांध का जलस्तर 85% हो चुका है। जिसे आगामी नियंत्रण हेतु कुछ गेट खोले जाने की संभावना है। जिससे नदियों का जलस्तर और अधिक बढ़ेगा।
सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष से करें संपर्क
बाढ़ की स्थिति निर्माण होने या किसी भी प्रकार का हादसा होने पर जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का आवाहन किया है जिसके लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,
जिलाधिकारी कार्यालय, गोंदिया
टोल फ्री क्र. 1077
संपर्क:- 07182- 230196
मोबाईल9404991599
(whatsapp)

बाढ़ नियंत्रण अधिकारी
मो. क्र. 9049026001 (whatsapp)

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, गोंदिया
टोल फ्री क्र. 100
संपर्क:-07182-236100
मोबाईल :9130030548 /9130030549(whatsapp)

Share Post: