कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आव्हान
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिलाधिकारी कार्यालय के जिला नियोजन समिति सभागृह में 13 सितंबर को कोरोना संक्रमण उपाय योजना समीक्षा सभा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नयना गुंडे ने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। किंतु कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। तथा संभावित तीसरे चरण को देखते हुए गांव स्तर तक स्वास्थ्य यंत्रणा को सजग रहने का निर्देश दिया।
आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जिले में पर्व शुरू है। जिससे कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता वहीं दूसरी ओर बाजार पूर्ण रूप से शुरू किया गया है ।इस दौरान कोविड-19 के नियमों में कुछ शिथिलता दी गई है ऐसी स्थिति को देखते हुए संक्रमण बढ़ने का धोखा निर्माण हुआ है ।जिसके चलते तीसरे चरण की संभावना निर्माण हो रही है जिसे देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य यंत्रणा को सजग किया गया है। तथा तहसील के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध बेडो को ऑक्सीजन से जोड़ा जा रहा है। दवाइयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, जांच बढ़ाने, वैक्सीनेशन बढ़ाने तथा मृत्यु दर कम करने को प्रधानता दिया जाए ऐसा नियोजन करने का निर्देश जिलाधिकारी नयना गुंडे द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है जिस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करना, सामाजिक अंतर का पालन करना, हैंड वॉश करना इन 3 नियमों का पालन कर कोरोना से बचाव संभव है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न उपाय योजना की जा रही है साथ ही जिले के नागरिक कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कर प्रशासन को सहयोग करें ऐसा आव्हानउन्होंने किया।
आयोजित सभा में सहायक जिलाधिकारी अनमोल सागर ,निवासी उप जिलाधिकारी जयराम देशपांडे, उपजिलाधिकारी सुभाष चौधरी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ विनायक रुखमोडे ,जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर अमरीश मोहबे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नितिन कापसे वह जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी व विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरोना तीसरे चरण की तैयारी स्वास्थ्य यंत्रणा को गांव स्तर पर रखे सजग- जिलाधिकारी नयना गुंडे





