मार्ग में केले का पेड़ काटकर डालने के विवाद में युवक की हत्या गोरेगांव तहसील के ग्राम हेटी -पालेवाड़ा की घटना

बुलंद गोंदिया। गोरेगांव पुलिस थाना के तहत आने वाले ग्राम हेटी- पालेवाडा निवासी युवक की केले के झाड़ काटकर मार्ग में रखे जाने के विवाद को लेकर आक्रोशित आरोपी द्वारा गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेटी -पालेवाडा निवासी युवक वैभव करंडे पड़ोस में रहने वाले आरोपी ओंकार 55 वर्ष, कृष्णा 25 वर्ष को 10 सितंबर की शाम आने जाने के मार्ग पर काट कर रखे गए केले के पेड़ को हटाने के लिए कहा था लेकिन आरोपियों द्वारा मना किया गया जिस पर मृतक द्वारा बीच मार्ग में रखे पड़े केले के पेड़ों को स्वयं हटाया इस पर आक्रोशित होकर दोनों आरोपियों ने फरियादी के सिर पर लाठी से वार कर जख्मी कर दिया था इस संदर्भ में गोरेगांव पुलिस थाने में 11 सितंबर को वैभव करंडे द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर गोरेगांव पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 324 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया पुलिस थाने में शिकायत किए जाने की बात पर आक्रोशित होकर रविवार 12 सितंबर की रात 10:00 के दौरान आरोपी ओमकार द्वारा कुल्हाड़ी से वैभव की गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया इस हमले में उसका खून अधिक बह जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव थाने के पुलिस निरीक्षक म्हेत्रे सहायक पुलिस निरीक्षक गोसावी घटनास्थल पर पहुंचे तथा फरियादी सुनील करंडे 55 वर्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जाधव द्वारा की जा रही है।

Share Post: