बुलंद गोंदिया। गोरेगाव तहसील के भाजपा एंव काँग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओ ने पुर्व विधायक राजेंद्र जैन के उपस्थिती मे राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष मे प्रवेश किया। सांसद प्रफुल पटेल के नेतृत्व पर विश्वास रखकर अनेको ने राष्ट्रवादी काॅंग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने पुष्पगुच्छ व पक्ष का दुप्पटा पहनाकर सभी प्रवेशितों का पक्ष में स्वागत किया। राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष प्रवेश में सर्वश्री ऋषिपाल टेंभरे (संचालक कृ. उ. बाजार समिति गोरेगांव), डॉ. उमेश ठाकरे (शहारवानी), सुरमानन्द डोंगरे, हीरदिलाल रहांगडाले, भीमसेन राहंगडाले, उमाशंकर पटले, रविंद्र कटरे, बसुहराय चौधरी ( सोनेगांव), राजेश टेंभरे, प्रफुल शेंडे, तिलकचन्द ठाकुर, रमेश राहगडाले, चैनलाल बिसेन, मालिकचंद मेंढे, सूर्यकिरण पारधी, सहित असंख्य कार्यकर्ताओ ने पक्ष प्रवेश किया।
इस अवसर पर विनोद हरिनखेड़े, देवेंद्रनाथ चौबे, कुंदन कटारे, विनीत सहारे, वीरेंद्र जैस्वाल, रफ़ीक खान, राजूकुमार एन जैन, डॉ.श्रीप्रकाश रहांगडाले, महेंद्र चौधरी, शैलेश वासनिक, सुनील पटले, गोवेर्धन चौधरी, चैतराम खोब्रागडे, होमेन्द्र खोब्रागडे, मनोहरभाऊ ठाकुर, रौनक ठाकुर, नरेंद्र बेलगे व अन्य उपस्थित थे ।




