बुलंद गोंदिया। श्रावण मास के पवित्र माह में जय श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा महाराष्ट्र में पहली बार गोंदिया के मोक्ष धाम मैं स्थित महाकाल के शिवलिंग का महारुद्राभिषेक वह महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से गोंदिया के 10 किन्नर शामिल होकर रुद्राभिषेक कर महाआरती किया इस महा आरती व रुद्राभिषेक के दौरान मोक्ष धाम का पूरा परिसर महाकाल में बन चुका था उपरोक्त आयोजन श्रावण मास के सोमवार 09 अगस्त को आयोजित किया गया था जिसमें सर्वप्रथम शाम 5:00 बजे से महा रुद्राभिषेक कर महारथी की गई जिसमें गोंदिया की किन्नरों की मुखिया निशा किन्नर, जैस्मिन, जोया, बेबी, पिंकी, रिया, पम्मी, रजनी ,रूपलता, मनोरमा प्रमुख रूप से शामिल हुई उपरोक्त महाआरती और रुद्राभिषेक का आयोजन जय श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष पार्षद लोकेश (कल्लू) यादव व समिति के पंकज मिश्रा, विशाल सिंह ठाकुर, दीपक सिक्का, विशाल साहू, ज्ञानी काका ,निखिल बरबटे, बोनी बरबटे, भरत भाई ,कपिल कुमार, शाहरुख पठान, निलेश फुलबांधे ,मुजीब बैग, राकेश यादव ,बाबू यादव, छगन यादव, वह मोक्ष धाम सेवा समिति के देवेश मिश्रा व उनके सहयोगीयो द्वारा किया गया।
महाकाल के नारों से गूंज उठा मोक्ष धाम परिसर
महाआरती के दौरान विशेष रुप से नंदी की सवारी कर महाकाल व उनके गणों का प्रतिरूप आकर्षण का केंद्र रहने के साथ ही आरती के दौरान ढोल नगाड़े संग आदि की ध्वनि से गुंजायमान होने के साथ ही महाकाल के नारों से गूंज उठा गोंदिया शहर के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र में इस प्रकार का पहला आयोजन आयोजित होने पर शहर के नागरिकों द्वारा इसकी सराहना की गई तथा इस अवसर पर हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।