बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले से छत्तीसगढ़ राज्य में ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है जिस पर निरंतर नजर रखने के लिए गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को हिरासत में लेकर बड़ी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जप्त की।
गौरतलब है कि गोंदिया रेल्वे स्थानक परिसर पर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नागपुर व सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी नंद बहादुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक उषा बिसेन, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार, नवीन एकनाथ नागराले, आरक्षक नासिर खान एवं एसके गंगापारी तथा गोंदिया रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवीण भिमटे , आरक्षक नंदकिशोर नारनवरे, नायक पुलिस कांस्टेबल ओमप्रकाश सेलौटे गुप्त निगरानी में तैनात थे। इसी दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर 12:45 बजे के दौरान गाड़ी क्रमांक 02844 अमदाबाद पुरी एक्सप्रेस में गस्त के दौरान इंजन से लगे दूसरे डिब्बे में दो व्यक्तियों को संदेहास्पद स्थिति में वजनदार बेग के साथ गाड़ी में चढ़ते हुए देखे जाने पर संदेह के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई जिस पर उन्होंने अपना नाम सिंधी कॉलोनी भाटापारा निवासी प्रकाश नोतनदास पंजवानी वह डोमाटोला राजनांदगांव निवासी ओमप्रकाश गोपालदास वर्मा बताया तथा दोनों के पास मौजूद बेगो के संदर्भ में पूछताछ किए जाने पर आनाकानी कर गुमराह जवाब देने लगे तथा भागने का प्रयास किया जिस पर स्टाफ द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी लिए जाने पर तीन बैग वह एक थैले में अंग्रेजी शराब के 67 नग बोतल जिसकी कीमत 8290 बताई गई तथा उनसे पूछताछ किए जाने पर शराब गोंदिया से खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के भाटापारा व राजनांदगांव लेकर जाने की बात बताई तथा शराब के संदर्भ में किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए उपरोक्त मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 65 महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए रेलवे पुलिस बल के सुपुर्द किया गया।





