बुलंद गोंदिया।
गोंदिया जिले के साथ-साथ पूर्वी विदर्भ के प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र नागराधाम परिसर को हरियाली युक्त कर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम नागरा के युवकों द्वारा वृक्षधरा फाउंडेशन की स्थापना कर संपूर्ण परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण अभियान शुरू किया है।
गौरतलब है कि गोंदिया जिले के साथ-साथ विदर्भ व मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के नागरिकों के लिए नागरा धाम शिव तीर्थ क्षेत्र के रूप में आस्था का केंद्र है। जहां पंचमुखी नागेश्वर महादेव के दर्शन के लिए वर्ष बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते हैं। शासन द्वारा नागरा धाम पर्यटन विकास के लिए फंड दिए जाने के बावजूद अब तक उसका उचित इस्तेमाल होता दिखाई नहीं दे रहा है साथ ही विकास के कार्य ठप्प पड़े हैं। जिसके चलते नागराधाम के युवाओं ने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने की जिम्मेदारी स्वयं लेकर वृक्षधरा फाउंडेशन के माध्यम से नागरा धाम शाखा की स्थापना कर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि यह संगठन वर्ष 2017 से पर्यावरण संरक्षण अभियान में लगा हुआ है अब जिसके माध्यम से नागराधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर संपूर्ण क्षेत्र को हरियाली युक्त बनाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जाएगा। उपरोक्त अभियान का शुभारंभ ग्राम के सरपंच धनलाल नागपुरे द्वारा पौधारोपण कर किया गया इस अवसर पर ग्राम के सम्मानित व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे साथ ही शिव मंदिर ट्रस्ट समिति नागरा धाम द्वारा भी युवाओं की इस पहल के लिए अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुरेंद्र लिल्हारेे, पुजारी राजू भारती, विनोद बांते, ओम बारेवार, राकेश दमाहै, योगेश बारेवार, नितेश सेंडे,अजय दमाहे, गिरीसिंह ढेकवार ,अजय लिल्हारे, रूपेश लिल्हारे ,अरुण राउत, दुर्गा प्रसाद दमाहै, रमेश लिल्हारे, अजय बारेवार, वैभव दमाहे, प्रताप गंगभोज, सागर बनाटे उपस्थित थे। साथ ही फाउंडेशन द्वारा सभी पर्यावरण प्रेमी व बाबा भोले के भक्तों को इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आवाहन किया है।





