डॉ जितेंद्र येड़े ने सफल शल्यक्रिया कर महिला के गर्भाशय से निकाला 5 किलो का ट्यूमर गायत्री हॉस्पिटल में हुआ महिला का उपचार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के गणेश नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र येड़े ने सफल शल्यक्रिया कर ढापेवाडा निवासी महिला मनोचना भाईराम के गर्भाशय से 5 किलो का ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाला जिससे अब महिला स्वस्थ बताई जा रही है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में भी अब जटिल वह बड़ी शल्य क्रिया सफलतापूर्वक की जा रही है। जिससे मरीजों का उपचार गोंदिया में ही होने से अब उन्हें बाहर उपचार के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार का एक मामला गोंदिया शहर के गणेश नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल के डॉक्टर जितेंद्र येड़े के समक्ष 3 माह पूर्व सामने आया था। जिसमें गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढापेवाडा निवासी महिला मनोचाना भाईराम जांच के लिए आई थी जिसमें उसके पेट के गर्भाशय में एक ट्यूमर सामने आया जिसका दवाई से उपचार किया गया लेकिन ट्यूमर पर इसका किसी भी प्रकार का असर होता नहीं दिखाई दिया तथा महिला की परेशानी प्रतिदिन बढ़ रही थी। जिसे देखते हुए गत दिनों गायत्री चिकित्सालय में उपरोक्त ट्यूमर का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया तथा सफलतापूर्वक शल्य क्रिया कर करीब 5 किलो वजन का ट्यूमर जिसका साइज 35× 30 सेंटीमीटर का निकाला गया ।
उपरोक्त शल्यक्रिया डॉ जितेंद्र येड़े, डॉक्टर पूनम पारधी द्वारा ऑपरेशन कर निकाला गया तथा यह ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला जिसमें एनेस्थीसिया डॉक्टर गार्गी सहा ने सहयोग किया व मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संजय येड़े द्वारा उपचार किया गया। सफल शल्यक्रिया के पश्चात महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है । तथा महिला मरीज व परिजनो द्वारा गायत्री हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय येड़े, जितेंद्र येड़े वह पूनम पारधी का आभार व्यक्त किया।

Share Post: