केंद्र सरकार के पेट्रोल, डिजल,गॅस दर वृद्धि व महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी काँग्रेस का सोमवार 5 जुलाई को धरणा आंदोलन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा सोमवार दिनांक 5 जुलाई 2021 को केंद्र सरकार द्वारा रसोई गॅस सिलेंडर, पेट्रोल व डिजल के दामो में भारी वृद्धि किये जाने पर सामान्य नागरिको एवं गृहिणी को महंगाई की भेट देकर जीवनावश्यक वस्तुओ की किंमत बढ़ने पर आम आदमी का आर्थिक बजट चरमरा गया है। केंद्र सरकार जीवनावश्यक वस्तूओ के दाम कम करने कि बजाय दिनो – दिन महागाई बढाने का काम कर रही है। इस जुलमी केंद्र सरकार के विरोध में दोपहर 1 बजे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समीप पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व जिलाध्यक्ष विजय शिवणकर के नेतृत्व में धरना दिया जायगा तत्पश्चात जिलाधिकारी गोंदिया को ज्ञापन सोपा जायगा इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व जिलाध्यक्ष विजय शिवणकर,महिला अध्यक्ष – राजलक्ष्मी तुरकर, गंगाधर परशुरामकर, युवक अध्यक्ष – किशोर तरोने, विद्यार्थी अध्यक्ष – केतन तुरकर, ओबीसी सेल – प्रभाकर दोनोडे, अल्पसंख्यांक सेल – रफीक खान, सेवादल राका – गणेश बरडे, सामाजिक न्याय विभाग – मनोज डोंगरे, डाँक्टर जिला सेल- अविनाश जायस्वाल, अपंग सेल – मोहन पटले, टान्सपोर्ट सेल – हरजीत जुनेजा व जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कोरोना के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऊपस्थित रहने ऐसा आवाहन जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व शहर अध्यक्ष अशोक सहारे ने किया है।

Share Post: