बुलंद गोंदिया।( देवेंद्र सेलोकर)- देवरी वन विभाग कार्यालय में कार्यरत वन मजूर योगेश विट्ठल शेंडे उम्र 54 वर्ष का शव देवरी वन विभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनडोंगरी क्षेत्र के तलाव में 31 मई की सुबह मिला तलाव में शव मिलने से परिसर में हलचल मच गई।
गौरतलब है कि देवरी के शिक्षक कॉलोनी निवासी योगेश विट्ठल संडे मूलगांव ककोड़ी निवासी यह वन विभाग में वन मजूर के रूप में कार्य कार्यरत था। जो 30 मई रविवार को राजनडोंगरी क्षेत्र के वन परिसर में सर्वे के लिए गया था जिसके देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा कार्यालय रिश्तेदारों व परिसर के गांव में तलाश की गई जिसके पश्चात सोमवार 31 मई की सुबह राजन डोंगरी वन क्षेत्र में तलाश की गई तो उस का मोबाइल का लोकेशन तलाव परिसर का दिखाई दिया तालाब में तलाश किए जाने पर उसका शव दिखाई दिया ।जिसके पश्चात इस घटना की जानकारी देवरी पुलिस को दी गई देवरी पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तालाब से मृतक के शव को निकाल कर शव विच्छेदन के लिए देवरी के ग्रामीण चिकित्सालय में भेजा गया इस संदर्भ में पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की गई है। किंतु घटना का स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। उपरोक्त मामले में देवरी पुलिस थाने के पीएसआई ऊरकुडे द्वारा मामले की जांच की जा रही है।





