बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार आर्थिक संकट में चल रही है। इस पर भी सांसद प्रफुल्ल पटेल की पहल पर गत वर्ष किसानों को 700 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। उसी प्रकार प्रलंबित बोनस की रकम दी जाएंगी तथा रबी मौसम की धान खरीदी करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस प्रकार का कथन अर्जुनी मोरगांव के विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे व पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने कहा है।
गौरतलब है कि रबी मौसम के लिए शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार कार्य पर लग चुकी है। तथा सांसद प्रफुल्ल पटेल पहल कर धान खरीदी के लिए आने वाली बाधाओं को दूर करने का कार्य किया है। जिसके चलते गोंदिया व भंडारा जिले में धान खरीदी केंद्र की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत गोंदिया जिले में 40 व भंडारा जिले में 75 केंद्र शुरू हो चुके हैं। तथा आगामी एक-दो दिन में मंजूर सभी केंद्र शुरू हो जाएंगे उसी प्रकार प्रलंबित बोनस की राशि किसानों के खातों में जमा करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। आगामी कुछ ही दिनों में यह रकम किसानों को प्राप्त होंगी महाराष्ट्र राज्य 700 रुपए बोनस देने वाला यह एकमात्र राज्य है। भाजपा शासित राज्यों में बोनस भी नहीं दिया जाता है। राज्य की महाविकास आघाडी सरकार किसानों के हितों का पालन कर रही है यह स्पष्ट हो रहा है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर राज्य के किसानों व गरीब नागरिकों को परेशानियों में लाने का कार्य किया है इन समस्याओं को अनदेखी कर भाजपा के नेता किसानों का दिशा भूल कर रहे हैं ।भाजपा के नेता केंद्र की भूमिका स्पष्ट करें।
पूर्व विधायक राजेंद्र जैन व विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी शुरू हो चुकी है तथा बोनस के संदर्भ में किसान किसी भी प्रकार की चिंता ना करें राज्य सरकार निश्चित रूप से बोनस देने के साथ ही किसानों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है ऐसा विश्वास व्यक्त किया है।






