मुंबई। महाराष्ट्र राज्य में शुरू ब्रेक द चैन के अंतर्गत समाज के विभिन्न घटकों के लिए जो पैकेज घोषित किया है। उसके अंतर्गत राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को 15 अप्रैल से 1 महीने के लिए शिव भोजन थाली के अंतर्गत निशुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवा कर दी थी। जिस की समय अवधि आगामी 14 जून 2021तक बढ़ाकर मुख्यमंत्री ने राज्य के जरूरतमंद गरीब जनता को एक दिलासा दी है।
गौरतलब है कि राज्य के अन्न व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की पहल कर पेश किए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी देकर इस संदर्भ में निशुल्क भोजन का आदेश जारी किया। ब्रेक द चैन प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। जिसके तहत शिव भोजन थाली का राज्य में प्रतिदिन डेढ़ गुना बढ़ोतरी की गई है।
48 लाख से अधिक नागरिकों ने लिया निशुल्क लाभ
राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रादुर्भाव के कारण इसे नियंत्रण में लाने के लिए ब्रेक द चैन जारी है। इस समय अवधि के दौरान राज्य की जरूरतमंद गरीब जनता को परेशानी ना हो इसके लिए 15 अप्रैल से शिव भोजन थाली निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत 15 अप्रैल 2021 से 20 मई 2021 तक 48 लाख 44 हजार 709 नागरिकों द्वारा इसका निशुल्क लाभ उठाया है ।जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।
योजना के शुरू होने से अब तक 4 करोड़ से अधिक शिव थाली का वितरण राज्य में शिवशाहि थाली योजना शुरू होने से लेकर अब तक 4 करोड़ 27 लाख 81 हजार 306 थालियों का वितरण राज्य भर में किया गया है तथा इसके लिए पूरे राज्य में 950 केंद्र शुरू है।
ब्रेक द चैन के अंतर्गत शिव भोजन थाली 14 जून तक मिलेंगी निशुल्क मुख्यमंत्री ने जनता को दी दिलासा, राज्य में योजना के अंतर्गत 48 लाख से अधिक नागरिकों ने लिया निशुल्क लाभ





