बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गांधी वार्ड में 19 मई की सुबह 4:30 बजे के दौरान गांधी वार्ड निवासी सुधीर रमेश सूर्यवंशी 37 वर्ष की पत्थर ईट व लाठियों से कुचलकर हत्या कर दी इस मामले में एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
गौरतलब है कि गांधी वार्ड निवासी मृतक सुधीर रमेश सूर्यवंशी की हत्या 19 मई की सुबह पुराने विवाद को लेकर गांधी वार्ड निवासी आरोपी संतोष उर्फ पद्दू गोपाल बंसोड़ 21 वर्ष द्वारा पत्थर ईट व लाठी से कुचलकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी शहर पुलिस थाने को होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू कर 2 घंटों के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में फरियादी श्रद्धा रमेश सूर्यवंशी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शहर पुलिस थाने में भा.द.वि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार किए गए आरोपी पर इसके पूर्व भी अनेक मामले दर्ज है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अप्पर पुलिस अधीक्षक अशोक बंनकर, उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे के मार्गदर्शन में शहर पुलिस निरीक्षक बनसोडे, सहायक पुलिस निरीक्षक भुजबल, उप निरीक्षक मोरे, सफो थेर,पोहवा सुजित हलमारे,पोना सुबोध बिसेन, औमेश मेश्राम, संतोष बोपचे, प्रमोद चौहान प्रकाश गायधने, श्याम कोरे ,संतोष भेडारकर, छगन विठ्ले, विकास वेदक ने की।
पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या एक आरोपी पुलिस की हिरासत में





