21 मई से रबि धान की खरीदी सैंटरो पर करें शुरू अन्यथा करेंगे आंदोलन -कमलेश सोनवाने

बुलंद गोंदिया। शासकीय आधारभूत केंद्रों पर रबी फसल की खरीदी अब तक शासन द्वारा शुरू नहीं किया गया यदि 21 मई तक आधारभूत खरीदी सेंटरों में खरीदी शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किए जाने की चेतावनी सामाजिक कार्यकर्ता व किसान कमलेश सोनवाने ने दी है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति डगमगा चुकी है। उस पर भी राज्य सरकार द्वारा रबी फसल की खरीदी शासकीय आधारभूत खरीदी सेंटरों में शुरू नहीं की गई 21 मई तक सेंटरों में खरीदी नहीं किए जाने पर किसानों द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी नंगपुरा मुर्री निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व किसान कमलेश सोनवाने ने दी है। साथ ही खरीफ मौसम की खरीदी का बोनस भी किसानों को अब तक नहीं मिल पाया है। आगामी कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाने की स्थिति में किसानों की रबि की फसल जिस की कटाई हो चुकी है जो बारिश में खराब होने की स्थिति में किसानों पर डबल आर्थिक संकट निर्माण हो जाएगा लेकिन शासन द्वारा अब तक खरीदी नहीं किए जाने के चलते बड़ी संख्या में जिले के किसान सेंटरों में खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। धान की बिक्री होने पर प्राप्त राशि से किसान आगामी फसल की तैयारी में जुट जाएंगे लेकिन अब तक खरीदी नहीं होने से कृषि कार्य शुरू करने में काफी परेशानी हो रही है साथ ही खाद की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो जाने पर राज्य सरकार द्वारा इस और भी जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए ऐसी मांग किसान कमलेश सोनवाने द्वारा की गई है।

Share Post: